कोशिका भित्ति

जीवाणु एवं वनस्पति कोशिकाओं में कोशिका झिल्ली के बाहर निर्जीव, पारगम्य तथा दृढ़ आवरण को कोशिका भिति कहते हैं। कोशिका भित्ति कोशिका को केवल यान्त्रिक क्षतियों और संक्रमण से ही रक्षा नहीं करता है; बल्कि यह कोशिकाओं के मध्य पारस्परिक सम्पर्क बनाए रखने तथा अवांछनीय वृहदण्वों हेतु अवरोध प्रदान करता है। शैवाल की कोशिका भित्ति सेलुलोस, गैलक्टन, मैनन व खनिज जैसे कैल्सियम कार्बोनेट की बनी होती है, जबकि दूसरे पौधों में यह सेलुलोस, अर्धसेलुलोस, पेक्टिन व प्रोटीन की बनी होती है। नव पादप कोशिका की कोशिका भित्ति में स्थित प्राथमिक भित्ति में वृद्धि की क्षमता होती है, जो कोशिका की परिपक्वता के साथ घटती जाती है व इसके साथ कोशिका के भीतर द्वितीय भित्ति का निर्माण होने लगता है।

कोशिका विज्ञान
वनस्पति कोशिका चित्र

मध्यपटलिका मुख्यतयः कैल्सियम पेक्टेट की बनी सतह होती है जो निकटवर्ती विभिन्न कोशिकाओं को आपस में चिपकाएँ व धरे रहती है। कोशिका भित्ति एवं मध्यपटलिका में जीवद्रव्यतन्तु तिर्यक् रूप में स्थित रहते हैं। जो निकटवर्ती कोशिका द्रव्य को जोड़ते हैं।

वनस्पति कोशिका में यह कोशिका झिल्ली के बाहर किन्तु जीवाणु में अवपंक पर्त के नीचे रहती है। कुछ निम्न श्रेणी के एक कोशिकीय पौधे, वनस्पति की जनन कोशिका एवं प्राणी कोशिका में कोशिका भित्ति नहीं होती। [1]

वनस्पति कोशिका भित्ति

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता