कोहिस्तानी भाषा

कोहिस्तानी या सिन्धु-कोहिस्तानी हिन्द-आर्य भाषा-परिवार की दार्दी भाषाओँ वाली शाखा की एक भाषा है जो पश्चिमोत्तरी पाकिस्तान के ख़ैबर​-पख़्तूनख़्वा राज्य के कोहिस्तान ज़िले में बोली जाती है। सन् १९९३ में इसे बोलने वालों की संख्या लगभग २,२०,००० अनुमानित की गई थी।

कोहिस्तानी भाषा ख़ैबर​-पख़्तूनख़्वा के कोहिस्तान ज़िले (लाल रंग) में बोली जाती है

भाषा का नाम

'कोह' फ़ारसी भाषा का एक शब्द है जिसका मतलब 'पर्वत' होता है। अन्य हिन्द-ईरानी भाषाओँ में यही शब्द पश्तो में 'ग़र', प्राचीन अवस्ताई भाषा में 'गैरी' और संस्कृत में 'गिरि' के रूप में सजातीय शब्द के तौर पर मिलता है। कोहिस्तान ज़िले में बहुत से पहाड़ हैं, जिस से यह शब्द आया है।

नाम का अन्य भाषाओँ के लिए प्रयोग

ख़ैबर​-पख़्तूनख़्वा के पश्तून लोग कभी-कभी इस इलाक़े के सभी ग़ैर-पश्तून लोगों को 'कोहिस्तानी' बुलाते हैं। ब्रिटिश राज के दौरान हुए एक समीक्षण ने पाया कि 'इन्हें और हिन्दू-कुश की वादियों के सभी भारतीय मुसलमानों को पठान कोहिस्तानी बुलाते हैं'।[1] इस वजह से इसी क्षेत्र में बोली जाने वाली कलामी और तोरवाली भाषाएँ भी कभी-कभी कोहिस्तानी कहलाई जाती हैं हालाँकि भाषावैज्ञानिक नज़रिए से वे सिन्धु-कोहिस्तानी से अलग दो दार्दी भाषाएँ हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले