क्लाउनफ़िश

मछलियों का उप-परिवार

क्लाउनफ़िश या अनेमनीफ़सश मछलियाँ हैं। समंदर में अनेमनियों के साथ रहते हैं। अनेमनी क्लाउनफ़िश दूसरे मछलियों से बचाती हैं और क्लाउनफ़िश अनेमनी को साफ़ करते हैं। जब दो ज़िंदा चीज़ें जैसे क्लाउनफ़िश और अनेमनी साथ काम करते हैं, इसका नाम है सहजीवन या सिंबायोसिस[1]। क्लाउनफ़िश लगभग ११ सेंटीमीटर लंबे होते हैं और ६ से १० सालों के लिए जीते हैं।[2] क्लाउनफ़िश नाम अंग्रेज़ी से आता है: "क्लाउन" अंग्रेज़ी "Clown" से, जिसका मतलब "मसख़रा" है, और "फ़िश" अंग्रेज़ी "फ़िश" से, जिसका मतलब "मछली" है। क्लाउनफ़िश नारंगी, लाल, या पीले हो सकते हैं और सफ़ेद स्ट्राइप भी होते हैं।

क्लाउनफ़िश
एक ओसिल्लैरिस क्लाउनफ़िश।
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत:Animalia
संघ:Chordata
वर्ग:Actinopterygii
गण:Perciformes
उपगण:Mysticeti
कुल:Pomacentridae
उपकुल:Amphiprioninae
Gray, 1864
Genera

Amphiprion
Premnas

क्लाउनफ़िश का इलाक़ा

क्लाउनफ़िश फ़िल्म "फ़ाइंडिंग नीमो" (अंग्रेज़ी: "Finding Nemo") में थे। इस फ़िल्म से बहुत लोग क्लाउनफ़िश के बारे में पता चले और सीखे।[3]

डिस्ट्रिब्यूशन

क्लाउनफ़िश प्रशांत महासागर और हिंद महासागर के गर्म पानी में रहते हैं। लाल सागर और ग्रेट बैरियर रीफ़ में भी हैं। जहाँ क्लाउनफ़िश हैं, कोरल रीफ़्स में रहते हैं अनेमियों में। एक हज़ार से ज़्यादा क़िस्मों की अनेमनी हैं, मगर क्लाउनफ़िश सिर्फ़ दस में रह सकते हैं।[1]

खाना

क्लाउनफ़िश गोश्त और पौधे दोनों खाते हैं। उनके पसंदीदे खाने ऐल्जी, ज़ूप्लैंक्टन, छोटे केकड़े, और कीड़े होते हैं।[4]

एक ओसिल्लारिस क्लाउनफ़िश पोलैंड में

लाइफ़ साइकल

पदानुक्रम

क्लाउनफ़िशों के परिवारों में, सबसे ऊँची एक क्लाउनफ़िश है जो लड़की है और जो परिवार में सबसे बड़ी क्लाउनफ़िश है। उसके नीचे, एक क्लाउनफ़िश है जो लड़का है। बाक़ी क्लाउनफ़िश सारे उस लड़के से छोटे होते हैं। अगर सबसे बड़ी क्लाउनफ़िश मर जाती, फिर सबे बड़ा क्लाउनफ़िश जो लड़का है एक लड़की बनता है। फिर सबसे बड़ा क्लाउनफ़िश जो लड़का है बनता है सबसे ऊँचा लड़का। सिर्फ़ सबसे ऊँची लड़की और सबसे ऊँचा लड़का बच्चे बनाते: जब एक क्लाउनफ़िश पैदा होता, हमेशा लड़का है। क्लाउनफ़िश सिर्फ़ लड़कियाँ बनते अगर उस परिवार में एक लड़की नहीं है और वह क्लाउनफ़िश सबसे बड़ा है परिवार में।[5]

बच्चे

बच्चे बनाने से पहले, क्लाउनफ़िश एक जगह बनाते हैं अंडों के लिए। फिर १०० से १००० अंडे बनते हैं। एक अंडा ३ से ४ मिलीमीटर लंबा है। लड़के क्लाउनफ़िश ज़्यादातर अंदों का ध्यान रखते, लड़कियाँ सिर्फ़ थोड़ा काम करते। ६ से १० दिन बाद, अंडे टूटते हैं और बच्चे बाहर आते हैं।[5]

क़िस्में

एक टमाटर क्लाउनफ़िश

क्लाउनफ़िश की तीस क़िस्में होती हैं। कई क़िस्मों के क्लेड हैं। जिन क़िस्मों का एक क्लेड है, वे क़िस्में बहुत समान हैं।

क्लाउनफ़िश की क़िस्में
वैज्ञानिक नामहिन्दी नामक्लेड[6]लंबाई (सेंटीमीटर)
Amphiprion[7]
Amphiprion akallopisosस्कंक क्लाउनफ़िशए॰ आकाल्लॉपिसोस११
A. akindynosबैरियर रीफ़ क्लाउनफ़िशए॰ क्लार्की
A. allardiआलार्ड का क्लाउनफ़िशभारतीय१५
A. barberiबार्बर का क्लाउनफ़िशए॰ एफ़िप्पियम८.६
A. bicinctusदो स्ट्राइप क्लाउनफ़िशभारतीय१४
A. chagosensisचागोस क्लाउनफ़िशभारतीय११
A. chrysogasterमॉरिशियाई क्लाउनफ़िशभारतीय१५
A. chrysopterusनारंगी पंख क्लाउनफ़िश१७
A. clarkiiक्लार्क का क्लाउनफ़िशए॰ क्लार्की१५
A. ephippiumलाल सैडल क्लाउनफ़िशए॰ एफ़िप्पियम१४
A. frenatusटमाटर क्लाउनफ़िशए॰ एफ़िप्पियम१४
A. fuscocaudatusसेशेल्स क्लाउनफ़िशभारतीय१४
A. latezonatusचौड़ा स्ट्राइप क्लाउनफ़िश१४
A. latifasciatusमेडागास्कर क्लाउनफ़िशभारतीय१३
A. leucokranosसफ़ेद टीपी क्लाउनफ़िश(एक से ज़्यादा क्लेड)१२
A. mccullochiसफ़ेद नाक क्लाउनफ़िशऑस्ट्रेलियाई१२
A. melanopusलाल और काला क्लाउनफ़िशए॰ एफ़िप्पियम१२
A. nigripesमालदीव क्लाउनफ़िशभारतीय११
A. ocellarisझूठा क्लाउनफ़िशपेर्कूला११
A. omanensisओमान क्लाउनफ़िशभारतीय१४
A. pacificusपैसिफ़िक क्लाउनफ़िशए॰ आकाल्लॉपिसोस४.८
A. perculaपेर्कूला क्लाउनफ़िशपेर्कूला११
A. perideraionगुलाबी स्कंक क्लाउनफ़िशए॰ आकाल्लॉपिसोस१०
A. polymnusसैडल क्लाउनफ़िशए॰ पॉलिम्नस१३
A. rubrocinctusऑस्ट्रेलियाई क्लाउनफ़िशए॰ एफ़िप्पियम१२
A. sandaracinosनारंगी क्लाउनफ़िशए॰ आकाल्लॉपिसोस१४
A. sebaeसेबे क्लाउनफ़िशए॰ पॉलिम्नस१६
A. thielleiथियेल का क्लाउनफ़िश(एक से ज़्यादा क़िस्में)
A. tricinctusतीन स्ट्राइप क्लाउनफ़िशए॰ क्लार्की१२
Premnas[8]
Premnas biaculeatusकांटा-गाल क्लाउनफ़िशपेर्कूला१७

अनेमनी और सहजीवन

क्लाउनफ़िश एक अनेमनी में। क्लाउनफ़िश अनेमनियों में रहते हैं, मगर और मछलियों के लिए अनेमनियाँ ख़तरनाक हैं।

क्लाउनफ़िश और अनेमनी का एक सहजीवन होता है। इसका मतलब है कि क्लाउनफ़िश अनेमनी की मदद करता, और अनेमनी क्लाउनफ़िश की मदद करती। जब मछलियाँ क्लाउनफ़िश को खाने की कोशिश करती हैं, क्लाउनफ़िश अनेमनी में रहता क्योंकि और मछलियों के लिए, अनेमनी के टेंटिकल ज़हर हैं। अनेमनी फिर अपना खाना खाती है, और क्लाउनफ़िश खाते हैं जो बचता है इस खाने से। क्लाउनफ़िश अनेमनी को बचाते हैं जब पेरसाइट अनेमनी का खाना को चुराने की कोशिश करते हैं। क्लाउनफ़िश अनेमनी में नहीं मरते हैं क्योंकि क्लाउनफ़िशों का म्यूकस होता है जिससे अनेमनी की ज़हर से बचते।[2]

मछलीघरों में

सन २००३ में फ़िल्म "फ़ाइंडिंग नीमो" बनी हुई। यह फ़िल्म कहती थी कि क्लाउनफ़िश और मछलियाँ जो समंदर में रहते हैं ख़ुश हैं वहाँ, और बुरा है जब इंसान मछलियों को चुराते हैं। मगर जब यह फ़िल्म बनी हुई, इंसान और भी मछलियाँ लेने लगे। फ़िलीपीन्स में सारे क्लाउनफ़िश चले गए, और बहुत क्लाउनफ़िश थाईलेन्ड और श्री लंका से भी चुराए गए।[9]

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता