गुलशन राय

हिन्दी फिल्म निर्माता और वितरक

गुलशन राय (2 मार्च 1924 - 11 अक्टूबर 2004) एक भारतीय फिल्म निर्माता और वितरक थे। उन्होंने 1970 के दशक में यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित और 1990 के दशक में अपने बेटे राजीव राय द्वारा निर्देशित कई सफल फिल्मों का निर्माण किया।

गुलशन राय
जन्म 2 मार्च 1924
लाहौर, पंजाब, ब्रिटिश भारत
मौत 11 अक्टूबर 2004(2004-10-11) (उम्र 80)
मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा फ़िल्म निर्माता, फ़िल्म वितरक
बच्चे राजीव राय (बेटे)

गुलशन का जन्म 1924 में ब्रिटिश भारत (अब पाकिस्तान में) लाहौर, पंजाब में हुआ था। भारत के विभाजन के बाद वह 1947 में बॉम्बे (अब मुम्बई) चले गए। उन्होंने हिन्दी फिल्म उद्योग में एक वितरक के रूप में अपना करियर शुरू किया। 1970 में, उन्होंने अपनी उत्पादन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स की शुरुआत की और पहली फिल्म जॉनी मेरा नाम निर्मित की जो सफल रही थी। 1970 के दशक में, उनकी यश चोपड़ा निर्देशित फिल्मों ने अमिताभ बच्चन को एक सुपरस्टार बनाया और पटकथा लेखकों सलीम-जावेद के लिए सफल करियर प्रारंभ किया। उल्लेखनीय फिल्में दीवार (1975) और त्रिशूल (1978) थीं।[1] 1980 और 90 के दशक में, उन्होंने अपने बेटे राजीव राय द्वारा निर्देशित एक्शन शैली में फिल्मों का निर्माण किया, और वह उनके संगीत (कल्याणजी-आनंदजी और बाद में विजू शाह द्वारा रचित) के लिए उल्लेखनीय थीं। वह त्रिदेव (1989), विश्वात्मा (1992), मोहरा (1994) और गुप्त (1997) हैं।

हालांकि, 2000 के दशक में राजीव की फिल्में, प्यार इश्क और मोहब्बत और असंभव के साथ त्रिमूर्ति फिल्म्स को असफलताओं का सामना करना पड़ा। दोनों ही फिल्म अर्जुन रामपाल को नायक के रूप में शुरुआत करने का प्रयास थीं लेकिन फ्लॉप हो गई और सफल नायक होने में अर्जुन असमर्थ रहे। 80 की उम्र में लंबी बीमारी के बाद 11 अक्टूबर 2004 को मुंबई में गुलशन राय की मृत्यु हो गई। वह पद्मश्री प्राप्तकर्ता थे।

निर्मित फिल्मों की सूची

वर्षफ़िल्मटिप्पणी
1970जॉनी मेरा नामपहली निर्मित फ़िल्म
1973जोशीला
1975दीवारविजेता, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार
1977ड्रीम गर्ल
1978त्रिशूल
1982विधातासुभाष घई द्वारा निर्देशित
1985युद्धबेटे राजीव राय द्वारा निर्देशित
1989त्रिदेव
1992विश्वात्मा
1994मोहरा
1997गुप्त
2001प्यार इश्क और मोहब्बत
2004असंभव

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले