चेतक (लिच्छवि नरेश)

प्राचीन वैशाली के राजपुत्र
(चेतक (राजा) से अनुप्रेषित)

राजा चेतक प्राचीन भारत के वैशाली लिच्छवि राजवंश मुखिया थे जो गौतम बुद्ध और महावीर स्वामी के समकालीन थे। उनकी शासन एक समिति के द्वारा चुने गए राजा के द्वारा चलता था। राजा समिति के परामर्श से कार्य करता था। चेतक की दो पुत्रियाँ थीं, त्रिशला और चेल्लना । त्रिशला का विवाह राजा सिद्धार्थ से हुआ था जिनसे २४वें तीर्थंकर महावीर जन्मे। चेल्लना का विवाह बिम्बिसार से हुआ था। चेतक के दस पुत्र थे- धनदत्त, ध्नप्रभ, उपेन्द्र, सुदत्त, सिदत्त, सुकुम्बोझ, अकम्पन, प्रभञ्जन और प्रभास।

चेतक
संतानचेलना

चेतक ने वज्जि संघ का निर्माण किया था जिसमें ९ मल्लकी, काशी/कोशल के १८ गणराज्य तथा ९ लिच्छवि गणराज्य सम्मिलित थे।

जैन परम्परा

जैन ग्रन्थ उत्तरपुराण में तीर्थंकर और अन्य शलाकापुरुषों का वर्णन है। ग्रन्थ में चेटक को वैशाली का एक प्रसिद्ध और मेहरबान राजा बताया गया है। ग्रन्थ में लिखा है कि वैशाली के राजा चेटक के 10 पुत्र और सात पुत्रियाँ थी। उनकी ज्येषठ पुत्री पिर्यकारिणी अर्थात त्रिशला का विवाह कुण्ड ग्राम के राजा सिद्धार्थ से हुआ था।[1] उनके एक और बेटी चेलना का विवह श्रेणिक (जिन्हें बिंबिसार के रूप में जाना जाता है) से हुआ था।.[2]

सन्दर्भ सूची

सन्दर्भ

  • गुणभद्र, आचार्य; जैन, साहित्याचार्य डॉ पन्नालाल (2015), उत्तरपुराण, भारतीय ज्ञानपीठ, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-263-1738-7
🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले