चेतन शर्मा

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी

चेतन शर्मा (pronunciation सहायता·सूचना) (जन्म ३ जनवरी १९६६) एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राजनेता हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक तेज गेंदबाज के रूप में टेस्ट क्रिकेट और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे क्रिकेट) खेली है।[1]

चेतन शर्मा
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म 3 जनवरी 1966 (1966-01-03) (आयु 58)
लुधियाना, पंजाब, भारत
कद 5 फीट 8 इंच (1.73 मी॰)
बल्लेबाजी की शैली दायां हाथ
गेंदबाजी की शैली दायें हाथ के fast-medium
भूमिका All rounder
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी
राष्ट्रीय पक्ष
टेस्ट में पदार्पण (कैप 167)17 October 1984 बनाम पाकिस्तान
अंतिम टेस्ट3 May 1989 बनाम वेस्टइंडीज़
वनडे पदार्पण (कैप 45)7 December 1983 बनाम वेस्टइंडीज़
अंतिम एक दिवसीय11 November 1994 बनाम वेस्टइंडीज़
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
1982/83–1992/93 हरियाणा
1993/94–1996/97 बंगाल
कैरियर के आँकड़े
प्रतियोगिताटेस्टODIFCLA
मैच2365121107
रन बनाये3964563,714852
औसत बल्लेबाजी22.0024.0035.0324.34
शतक/अर्धशतक0/11/03/211/2
उच्च स्कोर54101*114*101*
गेंद किया34702,83519,9374,504
विकेट6187433115
औसत गेंदबाजी35.4529.8626.0531.42
एक पारी में ५ विकेट40241
मैच में १० विकेट1010
श्रेष्ठ गेंदबाजी6/584/227/725/16
कैच/स्टम्प7/–7/–71/–20/–
स्रोत : CricketArchive, 30 September 2008

शर्मा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से देश प्रेम आजाद द्वारा पुरस्कृत किया गया था, जो कपिल देव के गुरु भी थे।

घरेलू क्रिकेट करियर

उन्होंने १६ साल की उम्र में हरियाणा के लिए प्रथम श्रेणी में शुरुआत की और एक साल बाद वनडे इंटरनेशनल में जगह बनाने में कामयाब हुए।

अंतरराष्ट्रीय करियर

१९८४ में लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में डेब्यु करते हुए, उन्होंने मोहसिन खान को अपनी पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया और टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले ओवर में एक विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। उन्होंने १९८५ में श्रीलंका में तीन टेस्ट मैचों में चौदह विकेट लिए थे।

शर्मा ने १९८६ में इंग्लैंड को २-० से हराने वाली भारतीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य थे। उन्होंने उस दौरान जो दो टेस्ट खेले थे, उनमें सोलह विकेट लिए। उन्होंने बर्मिंघम में १० विकेट लिए थे। साथ ही दूसरी पारी में उन्होंने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए ५८ रन देकर ६ विकेट लिए थे। यह इंग्लैंड में एक भारतीय द्वारा दस विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज है। इनके करियर पर चोटों का काफी असर पड़ा लेकिन जब वापस लौटे तो वह अगले तीन वर्षों के लिए कपिल देव के साथी गेंदबाज के पहली पसंद थे।

चेतन शर्मा ने अपना पहला टेस्ट मैच १७ से २२ अक्तूबर १९८४ को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था।[2] आखिरी मैच २८ मई से ३ जून १९८९ को वेस्टइंडीज के खिलाफ किंगस्टन में खेला था।[3] पूरे करियर में २३ मुकाबलों में ६१ विकेट लिए और ५४ रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी की मदद से ३९६ रन बनाए।

उन्होंने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे क्रिकेट) में पदार्पण ७ दिसंबर १९८३ को वेस्टइंडीज के खिलाफ जमशेदपुर में किया और अंतिम मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ ११ नवंबर १९९४ में खेला था।[4] इस दौरान शर्मा ने ६५ वनडे मैच खेले जिसमें ३४.८६ की औसत से ६७ विकेट लिए और सबसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन २२ रन देकर ३ विकेट है।[5]

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले