चेनानी-नाशरी सुरंग

जम्मु और काश्मीर मे एक सुरंग
(चेनानी-नाशिरी सुरंग से अनुप्रेषित)

चेनानी-नाशरी सुरंग जिसे पत्नीटॉप सुरंग के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 (राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या पुनः निर्धारण से पूर्व नाम राष्ट्रीय राजमार्ग १ए ) पर स्थित एक सड़क सुरंग है। इसका कार्य वर्ष 2011 में आरम्भ हुआ तथा उद्धघाटन 2 अप्रैल 2017 को किया गया।

चेनानी-नाशरी सुरंग
چنانی- ناشری سرنگ
अवलोकन
स्थानजम्मू और कश्मीर, भारत
स्थितिपूर्ण, उद्धघाटन (2 अप्रैल 2017)
मार्गराष्ट्रीय राजमार्ग 44
आरम्भचेनानी
अन्तनाशरी
संचालन
कार्यारम्भ23 मई 2011
स्वामीभारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
यातायातमोटर वाहन
विशेषतायात्री और बोझा
तकनीकी
डिज़ाइन अभियंताइंफ्रास्ट्रक्चर लीज़िग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज़
लम्बाई9.2 किलोमीटर (5.7 मील)
लेन संख्या2
संचलन गति50 किमी/घण्टा[1]
चेनानी-नाशरी सुरंग

यह भारत की दूसरी सबसे लंबी सड़क सुरंग है जिसकी ( पहली अटल सुरंग हिमाचल प्रदेश है)लंबाई 9.28 कि॰मी॰ (30,446.2 फीट) है।[1] सुरंग बनाने पर मूल अनुमानित लागत  2,520 करोड़ (यूएस$ 367.92 मिलियन) थी लेकिन परिवर्धित करने में कुल 3,720 करोड़ (यूएस$ 543.12 मिलियन) खर्च हुये।[2] मुख्य सुरंग का व्यास 13 मीटर है, जबकि समानांतर निकासी सुरंग का व्यास 6 मीटर  है। मुख्य और निकासी सुरंगों में 29 स्थानों पर पार मार्ग बनाये गये हैं जो हर 300 मीटर की दूरी पर स्थिति हैं।[3] यह देश की पहली पूर्ण रूप से एकीकृत सुरंग प्रणाली वाली सुरंग है।

सुरंग की सहायता से जम्मू और श्रीनगर के मध्य दूरी 30.11 कि॰मी॰ (98,786.1 फीट) रह गयी और यात्रा समय में दो घण्टे की कटौती हो गयी। पत्नीटॉप पर सर्दियों में बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बाधा उत्पन्न होती थी तथा प्रत्येक शीतकाल में कई बार वाहनों की लम्बी कतार के कारण भी बाधा उत्पन्न होती थी - कई बार कई दिनों तक कतार में रहना पड़ता था। सुरंग पत्नीटॉप, कुद और बटोत को उपमार्गों से जोड़ती है जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर सर्दियों में ट्रैफ़िक जाम की समस्या को कम किया है।इस सुरंग का नया नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा गया है ।

स्थिति

सुरंग निचले हिमालय परास में स्थिति है जिसकी ऊँचाई १,२०० मीटर है। सुरंग का दक्षिणी प्रवेशद्वार (अंत) 33°02′47″N 75°16′45″E / 33.0463°N 75.2793°E / 33.0463; 75.2793 पर स्थित है और उत्तरी प्रवेशद्वार (अंत) का निर्देशांक 33°07′43″N 75°17′34″E / 33.1285°N 75.2928°E / 33.1285; 75.2928 है। सुरंग की खुदाई चेनानी कस्बे से लगभग 2 कि॰मी॰ (6,561 फीट 8 इंच) दूरी से आरम्भ हुई जो पत्नीटॉप से दक्षिण में स्थित है। अब इस सुरंग का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी रख दिया गया है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले