चेन्नई नगर निगम

चेन्नई नगर निगम (तमिल: சென்னை மாநகராட்சி, चेन्नई कार्पोरेशन) चेन्नई शहर का अनुरक्षण करने वाली नागर संस्था है। यह भारत की सबसे पुरानी निगम संस्था है। चेन्नई शहर का प्रशासन चेन्नई नगर निगम के पास है। १६८८ में स्थापित हुआ यह नगर निगम भारत में ही नहीं, ब्रिटेन के बाहर किसी भी राष्ट्रमंडल देश में सबसे पहला नगर निगम है।[2] इसमें १५५ पार्षद है, जो चेन्नई के १५५ वार्डों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनका चुनाव सीधे चेन्नई की जनता करती है। फिर ये चुने हुये पार्षद अपने आप में से ही एक महापौर एवं एक उप-महापौर चुनते हैं जो छः समितियों का संचालन करता है। चेन्नई, तमिल नाडु राज्य की राजधानी होने से राज्य की कार्यपालिका और न्यायपालिका के मुख्यालय शहर में मुख्य रूप से फोर्ट सेंट जॉर्ज में सचिवालय इमारत में और शेष कार्यालय शहर में विभिन्न स्थानों पर अनेक इमारतों में स्थित हैं। मद्रास उच्च न्यायालय का अधिकार-क्षेत्र तमिल नाडु राज्य और पुदुच्चेरी तक है। यह राज्य की सर्वोच्च न्याय संस्था है और चेन्नई में ही स्थापित है। चेन्नई में तीन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं – चेन्नई उत्तर, चेन्नई मध्य और चेन्नई दक्षिण और १८ विधान-सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं।

चेन्नई
—  metropolitan city  —
चेन्नई नगर निगम का मुख्यालय राइपन बिल्डिंग में है
चेन्नई नगर निगम का मुख्यालय राइपन बिल्डिंग में है
चेन्नई नगर निगम का मुख्यालय राइपन बिल्डिंग में है
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश भारत
राज्यतमिल नाडु
ज़िला • चेन्नई
 • कांचीपुरम
 • तिरुवल्लुर
महापौरएम सुब्रह्मणियम
निगम आयुक्तराजेश लाखोनी
जनसंख्या
घनत्व
महानगर
43.4 लाख (5वां) (2001 के अनुसार )
• 14,350/किमी2 (37,166/मील2)
• 75 लाख (4था) (2007 के अनुसार )
क्षेत्रफल
महानगर
ऊँचाई (AMSL)
181.06 कि.मी² (70 वर्ग मील)[1]
• 1,180 km² (456 sq mi)
• 6 मीटर (20 फी॰)
आधिकारिक जालस्थल: www.chennaicorporation.gov.in
चेन्नई नगर निगम की सील

80°16′E / 13.09°N 80.27°E / 13.09; 80.27

दीर्घा

देखें

  • चेन्नई कार्पोरेशन वार्डों की सूची

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले