चोरगलिया कुटलिया, हल्द्वानी तहसील
चोरगलिया कुटलिया, हल्द्वानी तहसील में भारत के उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत कुमाऊँ मण्डल के नैनीताल जिले का एक गाँव है।
चोरगलिया कुटलिया, हल्द्वानी तहसील | |
— गाँव — | |
निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें) | |
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |
देश | भारत |
राज्य | उत्तराखण्ड |
ज़िला | नैनीताल |
आधिकारिक भाषा(एँ) | हिन्दी,संस्कृत |
आधिकारिक जालस्थल: www.uttara.gov.in |
नामकरण
चोरगलिया के नाम के बारे में कहा जाता है कि चार गलियाँ होने के कारण इसे चार गलियाँ कहा जाता था जो समय के साथ अपभ्रंश होकर चोर गलिया हो गया जबकि कुछ लोगों का मानना है कि कभी इस सुरम्य घने जंगलों वाले मार्ग में चोर डाकुओं की बहुतायत थी, इसलिए इस क्षेत्र का नाम चोरगलिया पड़ा। १९७८ में प्रख्यात स्वतन्त्रता सेनानी आचार्य नरेंद्र देव के नाम पर चोरगलिया का नाम नरेंद्रनगर रखा गया। तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने इस नाम को मंजूरी भी दे दी थी, पर अंत में यह वापस चोरगलिया में बदल गया, क्योंकि राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले में भी इसी नाम का एक नगर था।[1] २०१६ में चोरगलिया में आयोजित एक अन्य महापंचायत में इसका नाम नारायणनगर रखने का भी प्रस्ताव रखा गया।[2]
इन्हें भी देखें
बाहरी कड़ियाँ
- उत्तराखण्ड - भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर
- उत्तराखण्ड सरकार का आधिकारिक जालपृष्ठ (अंग्रेज़ी)
- उत्तराखण्ड (उत्तराखण्ड के बारे में विस्तृत एवं प्रामाणिक जानकारी)