टाल्क

टाल्क (Talc) एक खनिज है। इसका रासायनिक सूत्र Mg3 (OH) 2 Si4 O10 है। यह खनिज बड़ा मुलायम होता है तथा साबुन की तरह चिकनाहट लिए रहता है। इसका रंग सफेद या हरा होता है। कठोरता १ होने के कारण इसका चूर्ण आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसका आपेक्षिक घनत्व २.७-२.८ है।

कण तालक.

टाल्कम पाउडर का प्रयोग प्राय: सभी घरों में होता है। यह पाउडर खनिज टाल्क से ही तैयार किया जाता है। इसके अतिरिक्त, यह खनिज कपड़ों से चिकनाई को हटाने में, चीनी मिट्टी के उद्योग में, पोर्सिलेन तथा टाइल बनाने के काम में तथा रबर, कागज और रंग के उद्योगों में पूरक के रूप में काम आता है। रासायनिक बरतन बनाने तथा बिजली के उद्योगों में भी यह प्रयोग में लाया जाता है।

भारत में इस खजि के उच्च श्रेणी के निक्षेप राजस्थान, आंध्र प्रदेश तथा मध्य प्रदेश में है। कदाचित्‌ विश्व का सबसे अच्छा टाल्क फ्रांस के पाइरेनीज प्रदेश में मिलता है।


सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता