टीना तांबे

कथक नृत्यांगना

टीना तांबे (जन्म 1977) एक भारतीय शास्त्रीय कथक नृत्यांगना और कोरियोग्राफर है। टीना को 2009 में नालंदा डांस एंड रिसर्च एकेडमी, मुंबई द्वारा नालंदा नृत्य निपुण की उपाधि से सम्मानित किया गया है।[1][2][3][4][5]

टीना तांबे
जन्म टीना देवले
1977 (आयु 46–47)
इंदौर, मध्य प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा नृत्य अलंकार, अखिल भारतीय गंधर्व महाविद्यालय मंडल
एम० ए०, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय
पीएचडी, विक्रम विश्वविद्यालय
पेशा कथक नृत्यांगना
वेबसाइट
अधिकारिक जालस्थल

जीवनी

टीना का जन्म इंदौर, भारत में हुआ। उन्हें अखिल भारतीय गंधर्व महाविद्यालय मंडल, मुंबई से नृत्य अलंकार की उपाधि प्राप्त है।[6] देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से कथक में एम॰ए॰ किया है।[4][7][6]

कथक में अध्ययन के लिए उन्हें संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार से छात्रवृत्ति मिली।[4] टीना ने विक्रम विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की तथा शोध पत्र भी प्रस्तुत किये हैं।[8] टीना ने रंजना ठाकुर और् डॉ सुचित्रा हरमलकर (रायगढ़ घराने के पंडित रामलाल की शिष्या) से कथक में प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।[9] फिर 2001 में मुंबई में रहकर गुरु उमा डोगरा से तालीम हासिल की।[10][11]

टीना तांबे ने इंडिया हैबिटेट सेंटर, नेहरु सेन्टर, लंदन[4], नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स, भारत भवन, नेहरु विज्ञान केंद्र, मुंबई और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कथक डांस में परफॉर्म किया है। उन्होंने इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री फिल्म फेस्टिवल, काला घोड़ा कला महोत्सव, नटराज गोपीकृष्ण संगीत महोत्सव, कालिदास समारोह, खजुराहो डांस फेस्टिवल[12][13], बैजू बावरा संगीत समारोह [14](चंदेरी) और स्वामी हरिदास संगीत सम्मलेन सहित कई समारोहों में कथक की प्रस्तुतियां दे चुकी है।[15] टीना जयपुर घराने से आती हैं।[16] श्रीलंका, मलेशिया और ग्रीस आदि कई देशो में प्रस्तुति दे चुकी हैं।[17][18][19][20]

पुरस्कार और सम्मान

  • मध्यप्रदेश प्रेस क्लब द्वारा मध्य प्रदेश रत्न पुरस्कार, 2022 [21] [22]
  • कार्तिक कला अकादमी, इंदौर, द्वारा सन 2016 में कार्तिकराम कलानिधि पुरस्कार
  • 2009 में नालंदा नृत्य निपुण पुरस्कार
  • 2003 में श्रिंगारमणि पुरस्कार

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले