टीन वुल्फ़

अमेरिकी किशोर-नाटक टेलिविज़न शृंखला


टीन वुल्फ़ (अंग्रेज़ी: Teen Wolf) अमेरिकी अलौकिक, प्रहसन व किशोर नाटक टेलिविज़न शृंखला है। यह शिथिल रूप से इसी नाम से 1985 में बनी फ़िल्म पर आधारित है। जैफ डेविस द्वारा विकसित इस धारावाहिक का प्रसारण जून 5, 2011, को 2011 एमटीवी मूवी अवार्ड्स के ठीक बाद एमटीवी चैनल पर शुरू हुआ।[1] डेविस साथ ही धारावाहिक के कार्यकारी निर्माता के रूप में भी योगदान देते हैं। इसकी कहानी का मुख्य किरदार उच्च विद्यालय छात्र स्कॉट मैकॉल (टायलर पोज़ी) है जिसे एक वेयरवुल्फ़ काट लेता है। स्कॉट एक साधारण विद्यार्थी के रूप में अपना जीवन जीने और अपने वेयरवुल्फ़ होने का रहस्य छिपाने का प्रयास करता है। उसका घनिष्ठ मित्र "स्टाइल्स" स्टिलिनस्की (डिलन ओ 'ब्रायन) उसकी उसके जीवन और शरीर में आए बदलावों से निपटने में मदद करता है। कहानी के आगे बढ़ने पर अन्य किरदार जुड़ते चले जाते हैं।

टीन वुल्फ़
शैली
विकासकर्ताजैफ डेविस
अभिनीत
  • टायलर पोज़ी
  • क्रिस्टल रीड
  • डिलन ओ 'ब्रायन
  • टायलर होचिलिन
  • हॉलैंड रोडन
  • कोल्टन हेन्स
उद्गम देशअमेरिका
मूल भाषा(एं)अंग्रेज़ी
सीजन कि संख्या3
एपिसोड कि संख्या33
उत्पादन
कार्यकारी निर्माता
  • जैफ डेविस
  • मार्टी एडेलस्टीन
  • रेने एशेवेरिया
  • टोनी डीसान्टो
  • लिज़ गेटली
  • रसेल मल्काई
निर्माताजोसेफ़ पी॰ जीनियर
उत्पादन स्थान
प्रसारण अवधि40 मिनट
निर्माता कंपनी
  • एडेलस्टीन प्रोडक्शंस
  • डीगा विज़न
  • फर्स्ट कॉज़, इंक॰
  • लॉस्ट मार्बल्स टेलिविज़न
  • एमजीएम टेलिविज़न
  • सियेस्टा प्रोडक्शंस
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कएमटीवी
प्रकाशितजून 5, 2011 (2011-06-05) –
वर्तमान
संबंधित
  • टीन वुल्फ़ (फ़िल्म)
  • टीन वुल्फ़ टू
  • टीन वुल्फ़ (1986 टीवी शृंखला)

शृंखला के दूसरा सत्र का प्रीमियर जून 3, 2012, को 2012 एमटीवी मूवी अवार्ड्स के पश्चात हुआ।[2] तीसरे सत्र का प्रीमियर जून 3, 2013, की रात्री 10 बजे हुआ।[3] धारावाहिक को आलोचकों से आम तौर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है जिसमें इसने मेटाक्रिटिक पर 100 में से 61 स्कोर अर्जित किया।[4][5] शृंखला ने विभन्न पुरुस्कार समारोहों में नामांकन और जीत प्राप्त की है, जिनमें शामिल हैं: टीन च्वाइस पुरस्कार, एल्मा पुरुस्कार, सैटर्न अवार्ड, यंग हॉलीवुड अवार्ड, आदि।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले