टीवीएफ पिचर्स
टीवीएफ पिचर्स (अंग्रेज़ी: TVF Pitchers) एक भारतीय हिंदी भाषा की वेब श्रृंखला है जो द वायरल फीवर (टीवीएफ) द्वारा बनाई गई है। इसके निर्माता और विकासक अरुणाभ कुमार हैं। इस वेब श्रृंखला की मुख्य भूमिका में नवीन कस्तूरिया, अरुणाभ कुमार, जितेंद्र कुमार, अभय महाजन, मानवी गगरू, रोंजिनी चक्रवर्ती, रिद्धि डोगरा और सिकन्दर खेर हैं।
टीवीएफ पिचर्स | |
---|---|
शैली | कॉमेडी ड्रामा |
निर्माता | अरुणाभ कुमार |
विकासकर्ता | अरुणाभ कुमार |
लेखक | बिस्वपति सरकार |
निर्देशक | अमित गोलानी |
अभिनीत |
|
संगीतकार | वैभव बंधू |
उद्गम देश | भारत |
मूल भाषा(एं) | हिंदी |
सीजन कि संख्या | 2 |
एपिसोड कि संख्या | 10 (list of episodes) |
उत्पादन | |
कार्यकारी निर्माता | अरूण कुमार |
निर्माता | द वायरल फीवर मीडिया लैब्स |
छायांकन | वैभव बंधू |
प्रसारण अवधि | 30–57 मिनट |
निर्माता कंपनी | द वायरल फीवर मीडिया लैब्स [2] |
प्रदर्शित प्रसारण | |
नेटवर्क |
|
टीवीएफ पिचर्स के पहले सीज़न को बहुत प्रशंसा मिली। यह सीज़न बिस्वपति सरकार द्वारा लिखा गया था और अमित गोलानी द्वारा निर्देशित किया गया था। कहानी चार दोस्तों नवीन, जीतू, योगी और मंडल की है जो अपनी खुद की स्टार्टअप कंपनी विकसित करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ देते हैं।[3][4] सीज़न 10 जून 2015 को टीवीएफ के कंटेंट पोर्टल टीवीएफप्ले पर ऑनलाइन प्रीमियर हुआ और इसमें पांच एपिसोड शामिल थे।[5] एक हफ्ते बाद 17 जून को इसका प्रीमियर यूट्यूब पर हुआ। सीज़न का समापन 30 अगस्त 2015 को टीवीएफप्ले पर हुआ। इस शो (Show) को बहुत सराहा गया और इसने वेब श्रृंखला का नया आधार स्थापित किया।
श्रृंखला अपने दूसरे सीज़न के मूल कार्यक्रम निर्माण के लिए ज़ी5 पर चली गई। पिचर्स के दूसरे सीज़न को अरुणाभ कुमार, प्रशांत कुमार, शुभम शर्मा और तल्हा सिद्दीकी ने लिखा है। इसका निर्देशन वैभव बंधू और अरुणाभ कुमार ने किया है। कहानी पहले सीज़न के ख़त्म होने के वर्षों बाद की है और उसी स्टार्टअप की कहानी बताती है जिसकी स्थापना चार दोस्तों ने की थी।[6] इसका प्रीमियर 23 दिसंबर 2022 को हुआ।