डायोमीड द्वीप

डायोमीड द्वीप (रूस: острова Диомида, ओस्त्रोवा दिओमीदा; अंग्रेज़ी: Diomede Islands, डायोमीड आएलॅन्ड्ज़​), जिन्हें रूसी भाषा में ग्वोज़देव द्वीप (острова Гвоздева, ओस्त्रोवा ग्वोज़द्येवा) भी बुलाया जाता है, उत्तरी प्रशांत महासागर में दो चट्टानी द्वीपों हैं -

  • छोटा डायोमीड द्वीप (Little Diomede), जिसे स्थानीय इनुइत भाषा में 'इग्नालुक' (Ignaluk) भी कहते हैं और पुराने अमेरिकी दस्तावेज़ों में 'क्रुसेनस्टर्न' (Krusenstern) के नाम से भी जाना जाता है। यह द्वीप संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा शासित है।
  • बड़ा डायोमीड द्वीप (Big Diomede), जिसे 'इमाक़लिक़​' (Imaqliq), 'इनालिक़​' (Inaliq), 'नुनरबुक' (Nunarbuk) और 'रातमानोव' द्वीप (Ratmanov) भी कहते हैं। यह द्वीप रूस द्वारा शासित है और उस देश के चुकोत्का स्वशासित ओक्रुग का हिस्सा है।
डायोमीड द्वीप
острова Диомида
Diomede Islands
भूगोल
अवस्थितिबेरिंग जलडमरू
निर्देशांक65°47′N 169°01′W / 65.783°N 169.017°W / 65.783; -169.017 169°01′W / 65.783°N 169.017°W / 65.783; -169.017
चौड़ाई[convert: needs a number]
प्रशासन

ये द्वीप एक-दूसरे से केवल ३.८ किमी दूर हैं और अलास्का और साइबेरिया क्षेत्रों के बीच बेरिंग जलसन्धि में स्थित हैं। सर्दियों में यह छोटा सा समुद्री फ़ासला पूरी तरह बर्फ़ से जम जाता है इसलिए उस समय रूस से चलकर अमेरिका आया जा सकता है।[1] अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा इन दोनों के बीच से गुज़रती है और औपचारिक रूप से यह जिन दो समय क्षेत्रों में पड़ते हैं उनमें २० घंटे का फ़र्क़ है। दिन में चार घंटों के लिए दोनों द्वीपों पर एक ही तिथि होती है लेकिन अन्य समयों पर बड़े डायोमीड पर तारीख़ छोटे डायोमीड से एक दिन आगे होती है।

निवासी

दोनों डायोमीड टापुओं पर इनुइत जाति (एस्किमो) की युपिक (Yupik) शाखा के लोग रहा करते थे। दोनों द्वीपों में एक ही समाज था और द्वीपों के बीच शादियाँ भी होती रहती थीं। बड़े डायोमीड के उत्तर में 'कुंगा' नामक एक गाँव था जो वीरान पड़ गया था - इतिहासकार समझतें हैं कि इसका कारण शायद आकाल रहा हो। फिर भी वहाँ युपिकों की आबादी बनी रही। २०वीं सदी में सोवियत संघ और अमेरिका के बीच हो रहे शीतयुद्ध के दौरान सोवियत सरकार ने सन् १९४८ में ज़बरदस्ती बड़े डायोमीड से सभी इनुइत लोगों को हटा दिया क्योंकि वह उनके और अमेरिका के छोटे डायोमीड पर बस रहे उनके इनुइत भाइयों के बीच कोई सम्पर्क नहीं चाहते थे। इन्हें साइबेरिया की मुख्यभूमि पर चुकोत्का में ले जाया गया लेकिन इन बदली परिस्थितियों में वे सारे इनुइत परिवार ख़त्म हो गए। बड़े डायोमीड पर अब कोई स्थाई आबादी नहीं है। छोटे डायोमीड पर केवल एक ही गाँव है जो उस टापू के पश्चिमी तट पर है और जहाँ सन् २०११ में १३५ लोग बस रहे थे।[2][3]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता