डॅनवर

डॅनवर
Denver


नगर-चिह्न


संयुक्त राज्य अमेरिका में डॅनवर की स्थिति

क्षेत्रफल
 - नगर४०१.२ किमी²
 - भूमिक्षेत्र३९७ किमी²
 - जलक्षेत्र४.१ किमी²
 - महानगर२१,७९३.२ किमी²
जनसंख्या (२००६)
 - नगर५,६६,९७४
 - घनत्व१,४०६.२/किमी²
 - महानगर२४,०८,७५०
 - घनत्व११०.४/किमी²
अतिरिक्त सूचना
समय क्षेत्रएमएसटी: यूटीसी-७
ग्रीष्मकालीन (डीएसटी)एमडीटी: यूटीसी-६
अक्षांश
देशान्तर
३९°४४′२१″उ
१०४°५९′५″प

डॅनवर (Denver) संयुक्त राज्य अमेरिका के कोलोरैडो राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह रॉकी पर्वत की तलहटी में दक्षिणी प्लैट नदी तट बसा हुआ है। इस नगर के लिए एक उपनाम है द माइल हाई सिटी अर्थात मील ऊँचा नगर, क्योंकि यह समुद्र तल से बहुत ऊँचाई पर बसा हुआ है। डेनवर के राज्य राजधानी भवन पर स्थित एक बिन्दू पर यह ५,२८० फीट (१,६०९ मीटर) ऊँचा है। डेनवर, डेनवर ब्रोंकोस फुटबॉल टीम का गृह नगर है, यह खेल अमेरिका में बहुत लोकप्रिय है।

इतिहास

डेनवर नगर की स्थापना नवंबर १८५८ में एक खनन कस्बे के रूप में पाइक्स पीक गोल्ड रश या 'स्वर्ण दौड़' के दौरान पश्चिमी कैंसास प्रदेश में की गई थी। उस वर्ष की गर्मियों में, स्वर्ण खोजकों के एक समूह ने जो ल्वेरेन्स, कैंसास से आए थे यहाँ पहुँचे और दक्षिणी प्लैट नदी के तट पर मोन्टाना नगर की स्थापना की। यह उस नगर का प्रथम अवस्थापन था जो बाद में वर्तमान डेनवर बना। यद्यपि बहुत शीघ्र ही यह स्थान मन्द पड़ने लगा और इसे १८५९ की गर्मियों में औरारिया और संत चार्ल्स नगर के लिए छोड़ दिया गया।


भूगोल

डेनवर फ्रन्ट रेन्ज अर्बन कॉरिडोर के केन्द्र में स्थित है, पश्चिम में रॉकी पर्वतों और पूर्व में उच्च मौदानोण से घिरा हुआ। संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के अनुसार, इस नगर का कुल क्षेत्रफल ४०१.३ किमी² है, जिसमें से ४.१ किमी² (१.०३%) जलक्षेत्र है। डेनवर नगर और काउन्टी केवल तीन अन्य काउन्टियों से घिरे हुए हैं: एडम्स काउन्टी उत्तर और पूर्व में, आरापाहो काउन्टी (Arapahoe) दक्षिण और पूर्व में और जेफ़रसन काउन्टी पश्चिम में।

मौसम

डेनवर का औसत तापमान १०.१ °से है और औसत वार्षिक अवक्षेपण १५.८१ इन्च है। मौसम का पहला हिमपात सामान्यतः १९ अक्टूबर के आसपास और अन्तिम हिमपात २७ अप्रैल के आसपास होता है और प्रत्येक मौसम में लगभग ६१.४ इन्च तक हिम-जमाव हो जाता है।

डेनवर की सर्दियां मृदु से शीत तक परिवर्तित होती रहती हैं। डेनवर में आजतक का सबसे कम तापमान ९ जनवरी को -३३.९ °से दर्ज किया गया था और अन्तिम बार -२९ °से से कम तापमान फरवरी २००७ में दर्ज किया गया था जब तापमान -३० °से था। यद्यपि एतिहासिक रूप से जनवरी का महीना डेनवर में सर्वाधिक ठंडा रहा है लेकिन हाल के वर्षों में दिसंबर के महीने में अधिकतम औसत तापमान अधिक कम रहता है।

 डेनवर के लिए मौसम के औसत 
महीनेजनवरीफ़रवरीमार्चअप्रैलमईजूनजुलाईअगस्तसितम्बरअक्टूबरनवम्बरदिसम्बरवर्ष
उच्चमान°C (°F)24
(76)
25
(77)
29
(84)
32
(90)
35
(95)
40
(104)
41
(105)
41
(105)
36
(97)
32
(90)
27
(80)
26
(79)
41
(105)
औसत उच्च°C (°F)6
(43)
8
(47)
12
(54)
16
(61)
21
(70)
28
(82)
31
(88)
30
(86)
25
(77)
19
(66)
11
(51)
7
(44)
18
(64.2)
औसत निम्न °C (°F)-9
(15)
-7
(19)
-4
(25)
1
(34)
7
(44)
12
(53)
14
(58)
14
(57)
8
(47)
2
(36)
-4
(24)
-9
(16)
2
(35.8)
निम्नमान °C (°F)-34
(-29)
-32
(-25)
-24
(-11)
-19
(-2)
-7
(19)
-1
(30)
6
(42)
4
(40)
-8
(17)
-19
(-2)
-28
(-18)
-32
(-25)
−34
(−29)
वर्षा mm (इंच)13
(0.51)
12.4
(0.49)
32.5
(1.28)
49
(1.93)
58.9
(2.32)
39.6
(1.56)
54.9
(2.16)
46.2
(1.82)
29
(1.14)
25.1
(0.99)
24.9
(0.98)
16
(0.63)
401.6
(15.81)
हिमपात mm (इंच)195.6
(7.7)
160
(6.3)
297.2
(11.7)
231.1
(9.1)
33
(1.3)
0
(0.0)
0
(0.0)
0
(0.0)
53.3
(2.1)
104.1
(4.1)
271.8
(10.7)
221
(8.7)
1,567.2
(61.7)
स्रोत: [1] {{{accessdate}}}

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ



🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता