त्रिपोली (लेबनान)

त्रिपोली
طرابلس‎‎ / Tripoli
तराबुलुस
त्रिपोली is located in लेबनान
त्रिपोली
त्रिपोली
लेबनान में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश:उत्तर प्रान्त, लेबनान
जनसंख्या (२००७):५,३०,०००
मुख्य भाषा(एँ):अरबी
निर्देशांक:34°26′N 35°51′E / 34.433°N 35.850°E / 34.433; 35.850

त्रिपोली या तराबुलुस (अरबी: طرابلس‎‎, अंग्रेज़ी: Tripoli) उत्तरी लेबनान का सबसे बड़ा शहर और (बेयरूत के बाद) उस पूरे देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। बेयरूत से ८५ किमी उत्तर में स्थित यह शहर लेबनान के उत्तर प्रान्त की राजधानी भी है। यह नगर भूमध्य सागर के पूर्वी तट पर स्थित है और इसके नज़दीक समुद्र में चार द्वीपों का एक समूह भी है। त्रिपोली शहर अल-मीना की बंदरगाह से जुड़ा हुआ है।[1]

त्रिपोली शहर के कुछ नज़ारे

इतिहास

त्रिपोली का इतिहास बहुत पुराना है और १४वीं सदी ईसापूर्व तक जाता है। यहाँ लेबनान का सबसे बड़ा क़िला, रेमोंद द सैं-झ़ील क़िला (Citadel of Raymond de Saint-Gilles) मौजूद है। प्राचीनकाल में यह एक फ़ोनीशियाई परिसंघ का केंद्र हुआ करती थी जिसमें टायर, सिदोन और आरादोस के शहर शामिल थे। इस वजह से इसका नाम 'त्रि पोली' (यानि 'त्रि पुरी' - पोलिस और पुरी यूनानी और संस्कृत के सजातीय शब्द हैं) पड़ा। बाद में इसपर असीरियाई साम्राज्य, ईरान के हख़ामनी साम्राज्य, रोमन साम्राज्य, बीज़ान्टिन सल्तनत, भिन्न अरब ख़िलाफ़तों, सलजूक़ साम्राज्य, क्रूसेडरों (यूरोपीय धर्मयोद्धाओं), ममलूकों, उसमानी साम्राज्य और फ़्रांस का क़ब्ज़ा रहा। १२वीं सदी में यूरोप से आई ईसाई सेनाओं ने यहाँ 'त्रिपोली की काउंटी' नामक राज्य की स्थापना भी करी। लेबनान राष्ट्र की स्थापना के बाद त्रिपोली सीरिया के लिए व्यापार का केंद्र नहीं रहा और इसका महत्व बेयरूत के मुक़ाबले में कम रह गया।

लोग

त्रिपोली के अधिकतर लोग सुन्नी मुस्लिम हैं। ईसाईयों की संख्या केवल ५% के आसपास है।[2]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता