ठाट

(थाट से अनुप्रेषित)

थाट अथवा ठाट हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत में रागों के विभाजन की पद्धति है। सप्तक के 12 स्वरों में से 7 क्रमानुसार मुख्य स्वरों के उस समुदाय को ठाट या थाट कहते हैं जिससे राग की उत्पत्ति होती है।[1] थाट को मेल भी कहा जाता है। इसका प्रचलन पं॰ भातखंडे जी ने प्रारम्भ किया। हिन्दी में 'ठाट' और मराठी में इसे 'थाट' कहते हैं। उन्होंने दस थाटों के अन्तर्गत प्रचलित सभी रागों को सम्मिलित किया। वर्तमान समय में राग वर्गीकरण की यही पद्धति प्रचलित है।

थाट के कुछ लक्षण माने गये हैं-

  • किसी भी थाट में कम से कम सात स्वरों का प्रयोग ज़रूरी है।
  • थाट में स्वर स्वाभाविक क्रम में रहने चाहिये। अर्थात सा के बाद रे, रे के बाद ग आदि।
  • थाट को गाया बजाया नहीं जाता। इससे किसी राग की रचना की जाती है जिसे गाया बजाया जाता है।
  • एक थाट से कई रागों की उत्पत्ति हो सकती है। आज भारतीय संगीत पद्धति में १० ही थाट माने जाते हैं।

दस ठाट

पं. भातखंडे के द्वारा वर्गीकृत दस थाटों के नाम इस प्रकार हैं-

  • 5. पूर्वी ठाट
  • 6. मारवा ठाट
  • 7. भैरव ठाट

थाट-राग पद्धति में स्वर-साम्य का बहुत अधिक ध्यान रखा गया है। इस पद्धति के अनुसार एक थाट के अन्तर्गत उन्हीं रागों को रखा गया है जिन के स्वरों में अधिक समानता है। उदाहरणार्थ--कल्याण थाट में मध्यम तीव्र लगता है, इसिलये इस थाट से जितने भी राग उत्पन्न हों उन सभी में मध्यम तीव्र अवश्य लगेगा। इसी प्रकार काफी थाट में गंधार और निषाद स्वर कोमल लगते हैं, इसलिये इस थाट ने जितने भी राग उत्पन्न होंगे उन सभी में गंधार और निषाद कोमल अवश्य लगेंगे।

विभिन्न थाटों के स्वर

(नोट: कोमल स्वरों के नीचे एक रेखा दिखायी जाती है, जैसे ग॒। तीव्र म के ऊपर एक रेखा दिखायी जाती है जैसे- म॑)

  • बिलावल थाट- सा, रे, ग, म, प, ध, नि
  • खमाज- सा, रे ग, म, प ध, नि॒
  • आसावरी- सा, रे, ग॒, म, प ध॒, नि॒
  • काफ़ी- सा, रे, ग॒, म, प, ध, नि॒
  • भैरवी- सा, रे॒, ग॒, म, प ध॒, नि॒
  • भैरव- सा, रे॒, ग, म, प, ध॒ नि
  • मारवा- सा, रे॒, ग, म॑, प, ध नि
  • पूर्वी- सा, रे॒, ग, म॑, प ध॒, नि
  • तोड़ी- सा, रे॒, ग॒, म॑, प, ध॒, नि

हिन्दी प्रारूप

अंग्रेजी प्रारूप

थाटसारे॒रेग॒गमम॑पध॒धनि॒नि बिलावल थाटसा रे गम प ध निसारे शुद्ध स्वरकल्याणसा रे ग म॑प ध निकेवल् म॑ (तीव्र)खमाजसा रे गम प धनि॒ केवल् नि कोमलभैरवसारे॒  गम पध॒  निरे और ध कोमलमारवासारे॒  ग म॑प ध निरे कोमल म तीव्रकाफ़ीसा रेग॒ म प धनि॒ ग और नि कोमलपूर्वीसारे॒  ग म॑पध॒  निरे और ध कोमल, म तीव्रआसावरीसा रेग॒ म पध॒ नि॒ ग, नि और ध कोमलभैरवीसारे॒ ग॒ म पध॒ नि॒ रे, ग, ध और नि कोमलतोड़ीसारे॒ ग॒  म॑पध॒  निरे, ग, ध कोमल और म तीव्र

मुझे बहुत अच्छा लगा, थाट के बारे में जानकर मैं इससे बहुत प्रभावित हुआ इस प्रकार कि जानकरी हमारे लिये बहुत उपयोगी साबित होती है। == सन्दर्भ ==संगीत श्री- एन.सी.इ.आर.टी.

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले