नील नितिन मुकेश

नील नितिन मुकेश (हिन्दी: नील नितिन मुकेश, उच्चारण: /niːl niʈin mʊkeɪʃ/ जन्म / 15 जनवरी 1982) जो अपने जन्म नाम नील चंद माथुर से भी जाने जाते हैं, एक भारतीय अभिनेता हैं जो बॉलीवुड फिल्मों में नजर आते हैं।[1] वह गायक नितिन मुकेश के बेटे और जानेमाने गायक स्वर्गीय मुकेश के पोते है। मुकेश चंद माथुर उनके दादा और भारतीय सिनेमा के महान पार्श्व गायक है। मुकेश ने 1946 में आर.डी. माथुर के निवासस्थान पर, कांदिवली में एक मंदिर में सरल त्रिवेदी रायचंद उर्फ बच्चीबेन से शादी की। सरल एक करोड़पति गुजराती ब्राह्मण की बेटी थी। [2]

नील नितिन मुकेश
जन्म 15 जनवरी 1982Edit this on Wikidata
मुम्बई Edit this on Wikidata
नागरिकता भारत Edit this on Wikidata
पेशा अभिनयशिल्पी Edit this on Wikidata
माता-पिता नितिन मुकेश Edit this on Wikidata

जीवनवृत्त

नील ने अपने पिता के आग्रह पर, HR कॉलेज से संचार में स्नातक की डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की, वह 12 वीं कक्षा से ही अपने कैरियर पर बहुत ध्यान केंद्रित थे। उनका नाम लता मंगेशकर द्वारा दिया गया था और वह अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग के नाम से लिया गया था, क्योंकि उनके पिता उनके बहुत बड़े प्रशंसक थे। उन्होंने अपनी छुट्टियों के दौरान किशोर नमित कपूर के साथ और अनुपम खेर की अभिनय संस्था में 4 महीने का वर्कशॉप किया। उन्होंने अपनी कॉलेज के दौरान, आदित्य चोपड़ा को भी उनकी फिल्म मुझसे दोस्ती करोगे में सहायता प्रदान की। नील को पहले भी कई फिल्मो में मुख्य अभिनेता के रोल के लिए प्रस्ताव मिले थे, लेकिन जैसा कि वह एक प्रेम कहानी के साथ शुरुआत नहीं करना चाहते थे, उन्होंने अच्छे प्रस्ताव के लिए इंतज़ार करने का फैसला किया। तब श्रीराम राघवन ने उन्हें जॉनी गद्दार करने के लिए पेशकश दी, जिसकी पटकथा से वह बहुत प्रभावित हुए, क्योंकि उसमे जोड़ा कलाकारों की मांग थी।

वह हमेशा से एक अभिनेता बनना चाहते थे। यह उनके बचपन का सपना रहा है। वह यशराज फिल्म्स की फिल्म विजय और विमल कुमार की जैसी करनी वैसी भरनी में एक बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके हैं जब उनकी उम्र 7 साल के आसपास थी। जैसी करनी वैसी भरनी फिल्म में उन्होंने एक बच्चे के रूप में गोविंदा(अभिनेता) के बचपन की भूमिका निभाई थी।

जीवन क्रम

बाल कलाकार के रूप में वह विजय (1988) और जैसी करनी वैसी भरनी (1989) जैसी फिल्मो में काम कर चुके हैं।

नील ने 2007 में श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित क्राइम थ्रीलर फिल्म जॉनी गद्दार से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की। उन्हें मुख्य विरोधी, विक्रम की अपनी भूमिका के लिए अच्छी समीक्षाएँ प्राप्त हुई। [3][4] हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, उनके अभिनय की सराहना हुई। एक समीक्षक ने उनके बिना डरे एक नकारात्मक भूमिका से फिल्म करियर शुरू करने के फैसले को एक अच्छा कदम बताया। [5] सुधीर मिश्रा की तेरा क्या होगा जॉनी उसके बाद न्यूयॉर्क, आ देखें जरा और मधुर भंडारकर की जैल[6] उनकी आने वाली फिल्में हैं।

पुरस्कार और नामांकन

फिल्मफेयर पुरस्कार

नामांकित

  • 2008

स्टार स्क्रीन पुरस्कार

नामांकित

  • 2008: [[स्टार स्क्रीन उभरता सितारा पुरस्कार - पुरुष, जॉनी गद्दार फिल्म के लिए|स्टार स्क्रीन उभरता सितारा पुरस्कार - पुरुष, जॉनी गद्दार फिल्म के लिए]]

स्टारडस्ट पुरस्कार

Attitude

  • 2008: स्टारडस्ट कल के सुपर स्टार - पुरुष, जॉनी गद्दार फिल्म के लिए

IIFA पुरस्कार

विजेता

  • 2008 - नए साल का चेहरा[7]

अप्सरा फिल्म और टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड पुरस्कार

  • 2008 - नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

फिल्मोग्राफी

वर्षफिल्मभूमिकानोट्स
1988विजययुवा विक्रम भारद्वाजबाल कलाकार
1989जैसी करनी वैसी भरनीयुवा रवि वर्माबाल कलाकार
2007जॉनी गद्दारविक्रमनामांकित - पहली फ़िल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनय का पुरस्कार
2009आ देखें जरारे आचार्य
न्यूयार्कओमर
जैलपराग दीक्षित2 नवम्बर 2009
2009तेरा क्या होगा जॉनीपरवेज17 दिसम्बर 2008 को दुबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में पूर्वावलोकन
2010द इटालियन जॉब रीमेक
थेंक यू
प्रेंकस्टर्स

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले