पवन वेग

पवन वेग (विन्ड स्पीड) एक मौलिक वायुमंडलीय राशि है। वायु का प्रवाह, उच्च दाब से निम्न दाब की ओर होता है। अलग-अलग स्थानों का वायुमंडलीय दाब अलग-अलग होता है, जो ताप के अन्तर के कारण होता है। पवन के वेग से कई कार्य प्रभावित होते हैं, जैसे मौसम की भविष्यवाणी, वायुयान तथा जलयानों का संचालन, निर्माण कार्य, कई पादप जातियों के विकास और उपापचय की गति आदि।[1]

पवन के वेग को नापने के लिए एक पवनवेगमापी का उपयोग किया जाता है।

पवन के वेग को पवनवेगमापी या एनीमोमीटर के द्वारा मापा जाता है।

प्रभाव

हवा की गति से मौसम के पूर्वानुमान पर, विमान के आवाजाही आदि पर प्रभाव पड़ता है। लेकिन वायुमंडलीय दाब के कारण वायु की दिशा में कई बार परिवर्तन हो जाता है। इसके अलावा मौसम के कारण भी कई बार दिशा में बदलाव हो जाता है।

अधिकतम गति

वायुवेगमापी द्वारा दर्ज की गई गति।

10 अप्रैल 1996 को ऑस्ट्रेलिया में एक चक्रवात के समय 408 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली थी। यह अब तक की वायु की सबसे अधिक गति है।[2]

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले