पूर्वी अंटार्कटिका

पूर्वी अंटार्कटिका (East Antarctica) अंटार्कटिका महाद्वीप का पूर्वी दो-तिहाई हिस्सा है। पार-अंटार्कटिक पर्वतमाला अंटार्कटिका को दो भागों में बांटती है। पूर्वी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला से पूर्व में स्थित भाग है। इस के विपरीत पश्चिमी अंटार्कटिका इस पर्वतमाला की दूसरी ओर है और यहाँ अंटार्कटिका के कुल क्षेत्रफल का लगभग एक-तिहाई हिस्सा आता है। अंटार्कटिका के इन दोनों भागों के बीच पूर्वी अंटार्कटिका की औसत ऊँचाई अधिक है और महान गामबूर्तसेव पर्वतमाला पूर्वी अंटार्कटिका के ठीक मध्य में स्थित है।[1] हमारी पृथ्वी का दक्षिणी ध्रुव भी पूर्वी अंटार्कटिका में ही स्थित है।

पूर्वी अंटार्कटिका दाई ओर का भाग है
पूर्वी अंटार्कटिका के इस चित्र में नीचली ओर बर्फ़ के नीचे दबी वोस्तोक झील की आकृति दिख रही है - झील के ऊपर दो मील मोटी हिमचादर है लेकिन झील इसके नीचे ज़मीन से लगी हुई है जिसकी गरमी के कारण उसका पानी पूरे रूप से जमा नहीं है

पर्यावरण

कुछ छोटे तटीय क्षेत्रों को छोड़कर पूर्वी अंटार्कटिका सदैव बर्फ़ की मोटी हिमचादर से ढका रहता है। वनस्पतिओं के नाम पर यहाँ केवल पत्थरों से चिपकी हुई लाइकेन, हरिता (मोस) और शैवाल (ऐल्गी) ही है। तटों के समीप पेंगुइन व सीलें मिलती हैं लेकिन तटों से हटकर केवल सूत्रकृमि और कीटों जैसे अकशेरुकी प्राणी ही मिलते हैं और वे भी अधिकतर वहाँ जहाँ वे लाइकेन, हरिता, इत्यादि खा सकें।

ठंड

पूर्वी अंटार्कटिका विश्व का सबसे शीत इलाक़ा माना जाता है और पृथ्वी पर आज तक मापे गये सबसे ठंडे तापमान यहीं पाये गये हैं। अगस्त २०१० में अंतरिक्ष यान द्वारा यहाँ −94.7 °सेन्टीग्रेड तापमान मापा गया।[2][3]

संरक्षित क्षेत्र

अंटार्कटिक सन्धि के अंतरगत अंटार्कटिका पर किसी भी प्रकार की सैनिक और ओद्योगिक गतिविधि पर पाबंदी है। अपनी भयंकर सर्दी और अंटार्कटिका तक पहुँच पाने की कठिनाई ने इसे अब तक मानवीय दख़ल से बचाया हुआ है। भूमंडलीय ऊष्मीकरण (ग्लोबल वार्मिन्ग) से इसकी हिमचादर को ख़तरा है लेकिन पूर्वी अंटार्कटिका के भीतरी भागों में साढ़े-चार किलोमीटर तक की मोटी हिमचादर बिछी हुई है।[4]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले