प्रवेशद्वार:इतिहास

इतिहास
प्रवेशद्वार
इतिहास का मानवीकरण, डीलमन हिग्स्मिथ द्वारा

इतिहास का प्रयोग विशेषत: दो अर्थों में किया जाता है। एक है प्राचीन अथवा विगत काल की घटनाएँ और दूसरा उन घटनाओं के विषय में धारणा इतिहास शब्द (इति + ह + आस ; अस् धातु, लिट् लकार अन्य पुरुष तथा एक वचन) का तात्पर्य है "यह निश्चय था"। अनुमान होता है कि ज्ञात घटनाओं को व्यवस्थित ढंग से बुनकर ऐसा चित्र उपस्थित करने की कोशिश की जाती थी जो सार्थक और सुसंबद्ध हो। इस प्रकार इतिहास शब्द का अर्थ है - परंपरा से प्राप्त उपाख्यान समूह (जैसे कि लोक कथाएँ), वीरगाथा (जैसे कि महाभारत) या ऐतिहासिक साक्ष्य। इतिहास के अंतर्गत हम जिस विषय का अध्ययन करते हैं उसमें अब तक घटित घटनाओं या उससे संबंध रखनेवाली घटनाओं का कालक्रमानुसार वर्णन होता है। दूसरे शब्दों में मानव की विशिष्ट घटनाओं का नाम ही इतिहास है। या फिर प्राचीनता से नवीनता की ओर आने वाली, मानवजाति से संबंधित घटनाओं का वर्णन इतिहास है। इन घटनाओं व ऐतिहासिक साक्ष्यों को तथ्य के आधार पर प्रमाणित किया जाता है। अधिक जानकारी…

चयनित लेख

उस्मानी साम्राज्य (उस्मानी तुर्कीयाई:دَوْلَتِ عَلِيّهٔ عُثمَانِیّه देव्लेत-इ-आलीय्ये-इ-ऑस्मानिय्ये) १२९९ में पश्चिमोत्तर अनातोलिया में स्थापित एक तुर्क राज्य था। महमद द्वितीय द्वारा १४५३ में क़ुस्तुंतुनिया जीतने के बाद यह एक साम्राज्य में बदल गया। प्रथम विश्वयुद्ध में १९१९ में पराजित होने पर इसका विभाजन करके इस पर अधिकार कर लिया गया। स्वतंत्रता के लिये संघर्ष के बाद २९ अक्तुबर सन् १९२३ में तुर्की गणराज्य की स्थापना पर इसे समाप्त माना जाता है। उस्मानी साम्राज्य सोलहवीं-सत्रहवीं शताब्दी में अपने चरम शक्ति पर था। अपनी शक्ति के चरमोत्कर्ष के समय यह एशिया, यूरोप तथा उत्तरी अफ़्रीका के हिस्सों में फैला हुआ था। यह साम्राज्य पश्चिमी तथा पूर्वी सभ्यताओं के लिए विचारों के आदान प्रदान के लिए एक सेतु की तरह था। इसने १४५३ में क़ुस्तुन्तुनिया (आधुनिक इस्ताम्बुल) को जीतकर बीज़ान्टिन साम्राज्य का अन्त कर दिया। इस्ताम्बुल बाद में इनकी राजधानी बनी रही। इस्ताम्बुल पर इसकी जीत ने यूरोप में पुनर्जागरण को प्रोत्साहित किया था।

एशिया माइनर में सन् १३०० तक सेल्जुकों का पतन हो गया था। पश्चिम अनातोलिया में अर्तग्रुल एक तुर्क प्रधान था। एक समय जब वो एशिया माइनर की तरफ़ कूच कर रहा था तो उसने अपनी चार सौ घुड़सवारों की सेना को भाग्य की कसौटी पर आजमाया। उसने हारते हुए पक्ष का साथ दिया और युद्ध जीत लिया। उन्होंने जिनका साथ दिया वे सेल्जक थे। सेल्जक प्रधान ने अर्तग्रुल को उपहार स्वरूप एक छोटा-सा प्रदेश दिया। आर्तग्रुल के पुत्र उस्मान ने १२८१ में अपने पिता की मृत्यु के पश्चात प्रधान का पद हासिल किया। उसने १२९९ में अपने आपको स्वतंत्र घोषित कर दिया। यहीं से उस्मानी साम्राज्य की स्थापना हुई। इसके बाद जो साम्राज्य उसने स्थापित किया उसे उसी के नाम पर उस्मानी साम्राज्य कहा जाता है। अधिक पढ़ें…

वर्त्तमान  • प्रत्याशी  • पुरालेख


चयनित जीवनी
ली क्वान यू

ली कुआन यू (चीनी: 李光耀, अंग्रेज़ी: Lee Kuan Yew, 16 सितम्बर 1923 - 23 मार्च 2015) सिंगापुर के एक राजनेता थे। वह सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री थे। वे लगभग तीन दशक तक सिंगापुर के प्रधानमंत्री रहे। सिंगापुर को छोटे बंदरगाह से कारोबार का वैश्विक केंद्र बनाने का श्रेय उनको ही दिया जाता है। वे वर्ष 2011 तक सरकार में सक्रिय रहे। सत्ता पर लगातार पकड़ बनाये रहने के लिए उनकी आलोचना भी की जाती है। उनके शासन के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कठोरता के साथ प्रतिबंध लगाया गया और अदालतों ने उनके राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया। अधिक जानकारी…

वर्त्तमान  • प्रत्याशी  • पुरालेख


क्या आप जानते हैं?
वर्त्तमान  • सुझाएँ


चयनित चित्र
तारेक्ष

एक ईरानी तारेक्ष, 2013 में जैकोपो कुशन द्वारा पीतल से हस्तनिर्मित। एस्ट्रोलाबस एस्ट्रानोटेलिनमीटर हैं जिसका उपयोग खगोलविदों, नाविकों और ज्योतिषियों द्वारा शास्त्रीय पुरातनता से किया जाता है, इस्लामिक स्वर्णिम युग ​​और यूरोपीय मध्ययुग के माध्यम से, पुनर्जागरण तक। इनका उपयोग कई उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है, जिसमें सूर्य, चंद्रमा, ग्रहों और सितारों की स्थिति का अनुमान लगाना शामिल है; स्थानीय अक्षांश दिए गए स्थानीय समय का निर्धारण; सर्वेक्षण; त्रिकोणासन; क़िबला की गणना; और सलामत के लिए समय की खोज।

वर्त्तमान  • प्रत्याशी  • पुरालेख
सम्बंधित लेख व श्रेणियाँ
सम्बंधित प्रवेशद्वार

सामाजिक प्रवेशद्वार: कला · मानवशास्त्र · समुदाय · संस्कृति · अर्थशास्त्र · शिक्षा · भूगोल · लैंगिकता · वैश्वीकरण · इतिहास · मानवाधिकार · अंतरजाल · विधि · दर्शनशास्त्र · सामाजिक आन्दोलन · सामाजिक विज्ञान · समाज कार्य · समाजशास्त्र

सम्बंधित परियोजना
आप किस प्रकार सहायता कर सकते हैं
Things you can do
  • हाल में हुए परिवर्तनों की समीक्षा कर पृष्ठों के सुधर में सहायता कर सकते हैं।
  • प्रवेशद्वार:इतिहास के वार्ता पृष्ठ पर आवश्यक विषयों हेतु पृष्ठ निर्मित करने के लिए आवेदन दे सकते हैं।
  • इतिहास व इससे सम्बंधित पृष्ठों का विस्तार कर सकते हैं।
  • पहले से निर्मित पृष्ठों पे चित्र व उद्धरण जोड़ कर उन्हें अधिक सूचनात्मक बना सकते हैं।
  • इतिहास सम्बंधित पृष्ठों में सटीक श्रेणी जोड़कर उनका बेहतर श्रेणीकरण कर सकते हैं।
  • प्रवेशद्वार:इतिहास से जुड़े विकिपरियोजना (विकिपीडिया:विकिपरियोजना इतिहास) से जुड़ कर इतिहास के विषयों से जुड़े अन्य कार्यों में सहयोग कर सकते हैं
अन्य परियोजनाओं में
विकिसमाचार  पर इतिहास  विकीसूक्ति  पर इतिहास  विकिपुस्तक  पर इतिहास  विकिस्रोत  पर इतिहास  विक्षनरी  पर इतिहास  विकिविश्वविद्यालय  पर इतिहास  विकिमीडिया कॉमन्स पर इतिहास
समाचारसूक्तिपुस्तकस्रोतपुस्तक व पांडुलिपियाँपरिभाषाशिक्षा सामग्रीचित्र व मीडिया
🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता