प्राग

प्राग (चेक: प्राहा; जर्मन: प्राग; अंग्रेज़ी: Prague) चेक गणराज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह यूरोपीय संघ का 14वां सबसे बड़ा शहर है।[6] प्राग कभी बोहेमिया की ऐतिहासिक राजधानी हुआ करती थी। वल्टावा नदी के उत्तर-पश्चिम में स्थित यह शहर 1.3 मिलियन लोगों का घर है, जबकि इसके महानगरीय क्षेत्र की 2.6 लाख की आबादी होने का अनुमान है।[7] शहर में समशीतोष्ण जलवायु है, अर्थात: गर्म गर्मियाँ और बेहद ठंड सर्दियाँ।

प्राग
प्राहा
राजधानी शहर
प्राग राजधानी शहर
Hlavní město Praha
प्राग के एतिहासिक दृश्य, ऊपर से दक्षिणावर्त: ओल्ड टाउन हॉल, चार्ल्स ब्रिज, ओल्ड टाउन स्क्वायर, माला स्ट्राना, डान्सिंग हाउस, सेंट विट्स कैथेड्रल
प्राग के एतिहासिक दृश्य, ऊपर से दक्षिणावर्त: ओल्ड टाउन हॉल, चार्ल्स ब्रिज, ओल्ड टाउन स्क्वायर, माला स्ट्राना, डान्सिंग हाउस, सेंट विट्स कैथेड्रल
प्राग का झंडा
ध्वज
Coat of arms of प्राग
Coat of arms
ध्येय: "Praga Caput Rei publicae" (language?)
"प्राग, गणराज्य का प्रमुख"
प्राग is located in पृथ्वी
प्राग
प्राग
निर्देशांक: 50°05′N 14°25′E / 50.083°N 14.417°E / 50.083; 14.417 14°25′E / 50.083°N 14.417°E / 50.083; 14.417
देश चेक गणराज्य
स्थापना7वीं शताब्दी
शासन
 • महापौरएड्रियाना क्रान्कोवा
 • नगरीय496 किमी2 (192 वर्गमील)
अधिकतम उच्चता399 मी (1,309 फीट)
निम्नतम उच्चता177 मी (581 फीट)
जनसंख्या (2017)[3]
 • राजधानी शहर12,80,508
 • महानगर25,94,325[2]
समय मण्डलसीईटी (यूटीसी+1)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)सीईएसटी (यूटीसी+2)
डाक कोड100 00 – 199 00
वाहन पंजीकरण
जीडीपी(नाममात्र)[4]2016
 – कुल€44 बिलियन($85 बिलियन, पीपीपी)
 – प्रति व्यक्ति€34,700($67,000, पीपीपी)
वेबसाइटpraha.eu

प्राग एक समृद्ध इतिहास के साथ मध्य यूरोप का एक राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र रहा है। रोमनकाल के दौरान स्थापित और गॉथिक, पुनर्जागरण और बारोक युग में समृद्ध प्राग, बोहेमिया साम्राज्य की राजधानी थी और कई पवित्र रोमन सम्राटों का मुख्य निवास स्थल थी, जिसमें मुख्यत: चार्ल्स चतुर्थ (शा.1346-1378) शामिल थे।[8] यह हाब्सबर्ग राजशाही और उसके ऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर था। शहर ने दोनों विश्व युद्धों और युद्ध के बाद के कम्युनिस्ट युग के दौरान बोहेमियन और यूरोपीय धर्मसुधार, तीस साल का युद्ध और 20वीं शताब्दी के इतिहास में चेकोस्लोवाकिया की राजधानी के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई है।[9].

इतिहास

अपने अस्तित्व के हजारों वर्षों के दौरान, यह शहर उत्तर में स्थित प्राग के किले से दक्षिण में व्यास्राद के किले तक फैलते हुए, एक आधुनिक यूरोपीय देश, और यूरोपीय संघ के एक सदस्य देश, चेक गणराज्य की राजधानी बन गया।

भूगोल

प्राग वल्टावा नदी के किनारे पर स्थित है। प्राग बोहेमियन बेसिन के केंद्र में 50°05"एन और 14°27"ई अक्षांश पर स्थित है[10], इस प्रकार यह लगभग फ्रैंकफर्ट (जर्मनी);[11] पेरिस (फ्रांस);[12] और वैंकूवर (कनाडा)[13] के समान अक्षांश में स्थित है।

जलवायु

प्राग में आर्द्र महाद्वीपीय जलवायु (कोपेन डीएफबी) है। सर्दियों में बहुत कम धूप के साथ औसत तापमान जमने के बिन्दु के पास तक पहुच जाता हैं। नवंबर के मध्य से मार्च के मध्य तक हिमपात आम बात है, और 20 सेमी (8 इंच) तक बर्फ जमा हो जाना सामान्य हैं। ग्रीष्मकाल के दौरान आमतौर पर अधिक धूप होती है और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस (75 डिग्री फारेनहाइट) तक पहुंच जाता हैं। यद्यपि गर्मियों में रात में भी काफी ठंड हो जाती हैं। प्राग (और बोहेमिया के अधिकांश निचले क्षेत्र में) में वर्षा कम होती है (मात्र 500 मिमी[20 इंच] प्रति वर्ष) क्योंकि यह सूडेट्स और अन्य पर्वत श्रृंखलाओं की बारिश की छाया में स्थित है।

जनसंख्या

2011 की जनगणना के अनुसार, शहर के लगभग 14% निवासियों विदेशी है, जोकि देश के उच्चतम अनुपात है।[14]

1378 के बाद से प्राग की जनसंख्या वृद्धि;[15][16][17]

वर्ष13781500161017981880193019611980199520052015
जनसंख्या40,00030,00060,00079,000350,000950,0001,130,0001,190,0001,210,0001,180,0001,267,449

संस्कृति

शहर पारंपरिक रूप से यूरोप के सांस्कृतिक केंद्रों में से एक है, जहाँ कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। कुछ महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थानों में नेशनल थिएटर (नॉरदनी डिवाडलो) और एस्टेट्स थियेटर (स्टोवोवस्के या टिलोवो या नोस्टीकोवो डिवाडलो) शामिल हैं, जहां मोजार्ट डॉन गियोवानी और ला क्लेमेन्ज़ा डि टिटो के कार्यक्रम हुए थे। अन्य प्रमुख सांस्कृतिक संस्थान में रूडोल्फिनम हैं जोकि चेक फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा और म्यूनिसिपल हाउस का घर है जोकि प्राग सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा के लिये प्रसिद्ध है।

यूरोप में कम लागत वाली हवाईयात्रों की वृद्धि के साथ, प्राग एक लोकप्रिय सप्ताहांत शहर गंतव्य बन गया है। जिससे पर्यटक अपने कई संग्रहालयों और सांस्कृतिक स्थलों के साथ-साथ अपने प्रसिद्ध चेक बियर और भोजन का लुफ़्त उठाते है। शहर में एडॉल्फ लॉस (विला म्युलर), फ्रैंक ओ. गेहरी (डांस हाउस) और जीन नोवेल (गोल्डन एंजल) सहित कई प्रसिद्ध आर्किटेक्ट्स द्वारा बनाये गये भवन हैं।

अर्थव्यवस्था

प्राग की अर्थव्यवस्था का चेक जीडीपी का 25% है, जिससे यह देश की सबसे ज्यादा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था है। यूरोस्टैट के मुताबिक, 2007 तक, इसकी सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति क्रय-शक्ति समता €42,800 थी। 2016 में प्राग युरो की जीडीपी के अनुसार शहर की सूची में 6वें स्थान पर था।

चित्र दीर्घा

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता