बएकदू पर्वत

बएकदू पर्वत (कोरियाई: 백두산, Baekdu-san), जिसे चांगबाई पर्वत (चीनी:长白山, Changbai shan) या बाईतोऊ (Baitou) भी कहा जाता है, उत्तर कोरिया और चीन की सरहद पर स्थित एक २,७४४ मीटर ऊंचा ज्वालामुखी है। यह चांगबाई पर्वत शृंखला का सबसे ऊंचा शिखर है। यह पूरे कोरियाई प्रायद्वीप (पेनिन्सुला) का भी सबसे ऊंचा पहाड़ है। कोरिया के लोग इसे एक पवित्र पर्वत मानते हैं और इसे कोरिया का एक राष्ट्रीय चिह्न समझते हैं।[1]

अंतरिक्ष से ली गई बएकदू ज्वालामुखी और उसके क्रेटर के कुछ भाग में स्थित 'तियान ची' नामक ज्वालामुखीय झील की तस्वीर
उत्तर कोरिया और चीन की सरहद के नक़्शे पर बएकदू पर्वत
सर्दियों में बर्फ़ से ढका बएकदू पर्वत और स्वर्ग झील (तियान ची)


अनुमान लगाया जाता है कि यह ज्वालामुखी जब सन् ९६९ ईसवी के आसपास फटा तो इसपर एक ५ किमी चौड़ा और ८५० मीटर गहरा क्रेटर बन गया जिसके कुछ भाग में अब 'तियान ची' (天池, Heaven Lake, यानि 'स्वर्ग झील') नामक एक सुन्दर ज्वालामुखीय झील स्थित है। यह ज्वालामुखी अभी भी जीवित है और पिछली दफ़ा सन् १९०३ में फटा था। इसके भविष्य में फिर से फटने की सम्भावना है। यही पहाड़ इस क्षेत्र की तीन सबसे महत्वपूर्ण नदियों का स्रोत है: सोंगहुआ नदी, यालू नदी और तूमन नदी[1][2]

नाम का अर्थ

'बएकदू-सान' (백두산) का अर्थ कोरियाई भाषा में 'सफ़ेद सिर वाला पहाड़' होता है। अंग्रेज़ी बोलने वाले ज्वालामुखी-विशेषज्ञों ने शुरू में जब यह नाम चीनी भावचित्रों में पढ़ा तो इसका उच्चारण ग़लती से 'बाईतोऊ' किया जो आज तक चला आ रहा है। इस पहाड़ को मान्छु भाषा में 'गोल्मिन शांग्गीयान अलिन' (Golmin Šanggiyan Alin) कहा जाता है, जिसका मतलब 'सफ़ेद पर्वत' है और अन्य भाषाओँ के नाम इसी से उत्पन्न हुए थे।

मौसम

बएकदू पहाड़ पर मौसम तेज़ी से बदलता है और अचानक ख़राब हो सकता है। शिखर पर औसत तापमान −८.३ °सेंटीग्रेड रहता है हालांकि सर्दियों में −४८ °सेंटीग्रेड तक गिर सकता है। गर्मियों में जुलाई के महीने में औसत तापमान १० °सेंटीग्रेड होता है। साल में आठ महीने शिखर बर्फ़-ग्रस्त रहता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता