बांदा जिला, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश का जिला

बांदा ज़िला (Banda district) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय बांदा है। यह ज़िला चित्रकूट मंडल के अन्तर्गत आता है। यह राज्य के मध्य-दक्षिण भाग में है और इसकी दक्षिणी सीमाएँ मध्य प्रदेश से सटी हुई हैं।[1][2]

बांदा ज़िला
Banda district
उत्तर प्रदेश का ज़िला
कालिंजर दुर्ग
बांदा ज़िला is located in उत्तर प्रदेश
बांदा ज़िला
बांदा ज़िला
उत्तर प्रदेश में स्थिति
देश भारत
राज्यउत्तर प्रदेश
मुख्यालयबांदा
तहसीलबांदा, नरैनी, बबेरू, अतर्रा
क्षेत्र4413 किमी2 (1,704 वर्गमील)
जनसंख्या (2011)
 • कुल17,99,410
 • घनत्व410 किमी2 (1,100 वर्गमील)
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी, बुंदेली
जनसांख्यिकी
 • साक्षरता68.11%
 • लिंगानुपात863
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
मुख्य राजमार्गNH-35, NH-335, राज्य राजमार्ग 13, राज्य राजमार्ग 92
वेबसाइटbanda.nic.in

इतिहास

ब्रिटिश राज में बांदा संयुक्त प्रान्त के इलाहबाद मंडल में एक ज़िला था। १९९८ में करवी और मऊ तहसीलों को ज़िले अलग करके नया चित्रकूट ज़िला बनाया गया।

भूगोल

यह ज़िला 24°32′N 80°04′E / 24.53°N 80.07°E / 24.53; 80.07 से 25°33′N 81°20′E / 25.55°N 81.34°E / 25.55; 81.34 निर्देशांकों के मध्य स्थित हैं। ज़िलें में बाघिन, केन तथा यमुना मुख्य नदियाँ हैं। पठारी भूमि होने के कारण भूमि काफी उबड़ खाबड़ है। ज़िले के उत्तर में फतेहपुर जिला, पूर्व में चित्रकूट जिला, पश्चिम में हमीरपुरमहोबा जिला तथा दक्षिण में मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर तथा सतना ज़िला स्थित है।

अर्थव्यवस्था

यह की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से कृषि पर निर्भर है। मुख्य फसलें चावल, गेहूँ तथा सब्जियाँ हैं।

२००६ में पंचायती राज मंत्रालय ने २५० सर्वाधिक पिछड़े ज़िलों की सूची में रखा।[3]

तहसील

ज़िले में चार तहसीलें हैं: बांदा, नरैनी, बबेरू, अतर्रा, जिसमे आठ प्रखण्ड बन्दोखर खुर्द, पैलानी, जसपुरा, तिन्दवारी, महुआ, बबेरू, बिसंदा तथा कमासिन।[4]

जनसांख्यिकी

बांदा ज़िले में धर्म
धर्मप्रतिशत
हिन्दू
  
91.00%
मुस्लिम
  
8.76%
ईसाई
  
0.08%
उल्लेख नहीं किया
  
0.08%
जैन
  
0.05%
सिक्ख
  
0.01%
बौद्ध
  
0.01%

२०११ जनगणना के अनुसार बांदा ज़िले की जनसंख्या 17,99,410 है, जिसमे 9,65,876 पुरुष तथा 8,33,534 महिलाएँ हैं।[5] यह जनसंख्या लगभग गाम्बिया के बराबर है।[6] इस प्रकार से जनसंख्या के अनुसार इस ज़िले भारत के ६४० ज़िलों में स्थान २६५वाँ स्थान है।[5] यहाँ का जनसंख्या घनत्व 408 प्रत्येक वर्ग किलोमीटर में निवासी (1,060/वर्ग मील) है।[5] इस ज़िले में २००१-११ के दौरान दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर 17.05% रही।[5] ज़िले की लिंगानुपात दर ८६३ है तथा ६६.६७% साक्षरता दर है। ज़िले की १५.३२% जनसंख्या नगरीय क्षेत्रों तथा ८४.६८% जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है।[5]

धर्म

यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म हिन्दू है, जो कि कुल जनसंख्या का ९१% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म मुस्लिम ८.७६%, ईसाई ०.०८%, जैन ०.०५%, सिक्ख ०.०१% तथा बौद्ध ०.०१% हैं। ०.०८% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[5]

भाषा

ज़िले की प्रमुख भाषा बुंदेली है, जो कि ७२ से ९१% हिन्दी भाषा के समान है।[7]

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता