बायकोनूर

बायकोनूर
Байқоңыр
बायकोनूर is located in कज़ाख़िस्तान
बायकोनूर
बायकोनूर
कज़ाख़स्तान में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश:कज़ाख़स्तान
जनसंख्या (२००९):३६,१७५
मुख्य भाषा(एँ):कज़ाख़, रूसी
निर्देशांक:45°37′0″N 63°19′0″E / 45.61667°N 63.31667°E / 45.61667; 63.31667

बायकोनूर(कज़ाख़: Байқоңыр, अंग्रेज़ी: Baikonur) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश के किज़िलओरदा प्रांत में सिर दरिया के किनारे स्थित एक शहर है। रूस और कज़ाख़स्तान में एक आपसी समझौते के अंतर्गत यह शहर सन् २०५० तक रूस को किराए पर दिया गया है और इसका प्रशासन रूस करता है। यह शहर सोवियत संघ के ज़माने में उस देश के अंतरिक्ष-सम्बन्धी कार्यक्रम के लिए रॉकेट उड़ान केंद्र के रूप में विकसित किया गया था। अब वह केंद्र इस शहर के बीच स्थित है और शहर उसके इर्द-गिर्द ५७ वर्ग किमी के इलाक़े पर विस्तृत है।[1]

बायकोनूर का दृश्य

नाम की उत्पत्ति

जहाँ आधुनिक बायकोनूर है वहाँ वास्तव में एक 'त्योरेतम' (Төретам, Tyuratam) नाम का छोटा सा क़स्बा हुआ करता था, जिसका कज़ाख़ भाषा में मतलब 'त्योरे की क़ब्र' है। यहाँ त्योरे बाबा (Töre Baba) नामक चंगेज़ ख़ान का एक वंशज दफ़न था। जब १९५० के दशक में सोवियत संघ ने यहाँ रॉकेट उड़ान केंद्र बनाने की ठानी तो इस बात को गुप्त रखने का फ़ैसला किया गया। १९६१ से सोवियत सरकार ने अपने दस्तावेज़ों में यहाँ से कई सौ मील पूर्वोत्तर में काराग़ान्दी प्रांत में स्थित बायकोनूर शहर का नाम इस स्थान के लिए प्रयोग करना शुरू कर दिया। वह शहर एक खनिज उत्पादन केंद्र था और 'बायकोनूर' का मतलब कज़ाख़ भाषा में 'समृद्ध ख़ाकी' होता है, यानि 'कई वनस्पतियों वाली उपजाऊ धरती'। शुरू-शुरू में इस बात को लेकर सोवियत सरकार के विभिन्न विभागों में स्वयं असमंजस पैदा हुआ करता था। जब एक मंत्रालय रॉकेट केंद्र के सामग्री भेजा करता था तो अक्सर वह ग़लती से वह पुराने बायकोनूर शहर पहुँचा दी जाती थी। कुछ अरसे तक पुराने बायकोनूर के निवासी चुप-चाप इस सामग्री को लेकर अपने फ़ायदे के लिए स्वयं इस्तेमाल करते गए। बाद में सरकार को ज्ञात हुआ कि ऐसा चल रहा है तो इसपर रोक लगाई गई।[2]

रॉकेट केंद्र की शुरुआत

बायकोनूर रॉकेट केंद्र का सबसे पहला उड़ान क्षेत्र १२ फ़रवरी १९५५ को जारी किये गए सरकारी आदेश के तहत 'नाउच्नो-इस्लेदोवातेल्स्की इस्प्य्तातेलन्यी पोलिगोन नम्बर ५' (Научно-исследовательского испытательного полигона № 5, Nauchno-Issledovatel'skii Ispytatel'nyi Poligon N.5) के नाम से खोला गया था। १२ अप्रैल १९६१ को वोस्तोक-१ अंतरिक्ष यान यहीं से छोड़ा गया जिसमें यूरी गगारिन अंतरिक्ष में जाने वाला सर्वप्रथम मानव बना।

बायकोनूर के नज़ारे

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता