मढ़ दुर्ग

मुंबई, भारत में मछली पकड़ने वालो के गाव का समूह

मढ़ किला (जिसे वर्सोवा किले के नाम से भी जाना जाता) महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई के उत्तरी भाग में मढ़ द्वीप पर स्थित एक छोटा सा किला है। यह पुर्तगाली लोगों के अधीन भारत में द्वारा बनाया गया था।[1] १७३९ के फरवरी माह में उनका मराठों से युद्ध हुआ, जिसमें वे यह किला हार गये एवं इस पर मराठों का अधिकार हो गया। कालान्तर में १७७४ में अंग्रेजों ने सालसेट द्वीप, ठाणा किला और करंजा के द्वीप किले के साथ साथ वर्सोवा किले पर अपना आधिपत्य[2] जमा लिया।[3]

मढ़ दुर्ग
वरसोवा किला
मढ़ दुर्ग is located in मुम्बई
मढ़ दुर्ग
मुम्बई में अवस्थिति
सामान्य विवरण
प्रकार दुर्ग
वास्तुकला शैली पुर्तगाली औपनिवेशिक
स्थान मलाड, मुम्बई
स्वामित्व भारतीय वायु सेना

इसका निर्माण १७वीं शताब्दी में पुर्तगालियों द्वारा एक पहरे की मीनार के रूप में करवाया गया था। यह समुद्र तट के एक सामरिक दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण हुआ करता था और मार्वे क्रीक पर नजर रखा करता था। इसके बाहरी भाग अभी भी जैसे के तैसे बने खड़े दिखाई देते हैं, जबकि अन्दरूनी भाग आंतरिक रूप से जीर्ण-शीर्ण हो चले हैं।

आवागमन

यह किला एकांत में बना है और यहां पहुंचना कठिन है। मलाड से लगभग १५ किलोमीटर (९ मील) दूर मुम्बई सिटी बस सेवा (बेस्ट) बस से से अन्तिम बस स्टॉप से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा वर्सोवा के माध्यम से नौका से जा सकते है। यह किला मढ़ गाँव के पास स्थित है और मढ़ बस स्टॉप से लगभग १ किलोमीटर की दूरी पर है। वर्तमान में यह भारतीय वायु सेना के नियंत्रण में है। इसका कारण इसकी भारतीय एयर फोर्स बेस से निकटता है। इसीलिये यह तक पहुँचने के लिए वायु सेना से अनुमति आवश्यक है।

वर्तमान स्थिति

मढ़ द्वीप का किला स्थानीय मछवारों की बस्तियों से घिरा हुआ है। कई बॉलीवुड की फिल्मों का फिल्मांकन भी यहीं हुआ है, जैसे लव के लिए कुछ भी करेगा, शूटआउट एट वडाला, १९८५ की मनमोहन देसाई की फिल्म मर्द, ज़माना दीवाना, खलनायक, शतरंज, और तराज़ू , आदि। ई प्रसिद्ध दूरदर्शन धारावाहिक जैसे चंद्रकांता और सी.आई.डी की भी शूटिंग यहाँ हुई है।

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

चित्र दीर्घा

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले