मरिया गीताना ऐन्येसी

मरिया गीताना ऐन्येसी (Maria Gaetana Agnesi) (1718-1799), इटली की गणितज्ञ, भाषाविद् और दार्शनिक, गणित के प्रोफ़ेसर की लड़की थी। इसका जन्म 16 मई 1718, को मिलान (इटली) में हुआ। वह 14 वर्ष की आयु में ही दार्शनिक विषयों पर नवीन विचार विद्वानों के संमुख उपस्थित किया करती थी। वह आरंभ से भिक्षुणी (नन) हो जाना चाहती थी, परंतु अन्य संबंधियों ने उसे रोक रखा। 20 वर्ष की आयु होने पर वह दुनिया से अलग होकर अपने घर में एकांतवास करके, अपना सारा समय गणित के अध्ययन में लगाने लगी।

मरिया गीताना ऐन्येसी

चलन कलन में एक वक्र 'ऐन्येसी की लुब्धिका' (विच ऑव ऐन्येसी) कहलाता है। कहा जाता है, ऐन्येसी (फ्रेंच उच्चारण आन्येसी) एक समीकरण पर विचार करते-करते सो गई। रात्रि में, निद्रावस्था में ही, उसने कागज पर, स्वच्छतापूर्वक इस समीकरण के निरूपित वक्र को अंकित कर लिया। प्रात: काल उठने पर उसके आश्चर्य का ठिकाना न रहा जब उसने देखा कि कागज पर ठीक हल पहले से ही लिखा रखा है। 1752 ई में, 14वें पोप बेनेडिक्ट ने मिलान के विश्वविद्यालय में अपने स्थान पर ऐन्येसी की नियुक्ति कर दी। पिता के देहांत के बाद वह मिलान के ही एक संघ में संमिलित होकर भिक्षुणी हो गई। उसका निधन 1799 में हुआ।

उसका लिखा प्रधान ग्रंथ 'इंस्तितुत्सी अनालितिके अद उज़ो देला गिओवेंतू इतालियाना' (Institu ioni analitiche uso dlla gioventu itlaliana) हैं, जो मिलान में 1748 में दो जिल्दों में छपा। इसका अंग्रेजी अनुवाद 1801 में छपा (अनुवादक जॉन कॉलसन)।

अन्येसी की लुब्धिका

निम्नलिखित समीकरण अन्येसी की लुब्धिका का एक उदाहरण है-

जिसमे a कोई अशून्य चर है।

सन्दर्भ

  • एंटोनियो फ्ऱान्सेस्को फ्रिसी (Antonio Fransesco Frisi),
  • ईलोग इस्तोरीक द मादम्वाज़ेल आन्येसी (Eloge historiqude Mademoiselle Agnesi) (1807)।

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले