मानसेहरा ज़िला

ज़िला मानसेहरा
د مانسهرې ولسوالۍ
ضلع مانسہرہ
मानचित्र जिसमें ज़िला मानसेहरा د مانسهرې ولسوالۍ‎ ضلع مانسہرہ‎ हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी :मानसेहरा
क्षेत्रफल :४,५७९ किमी²
जनसंख्या(१९९८):
 • घनत्व :
११,५२,८३९
 २७२/किमी²
उपविभागों के नाम:तहसील और क़बाईली क्षेत्र
उपविभागों की संख्या:३ तहसीलें और १ क़बाईली क्षेत्र
मुख्य भाषा(एँ):पश्तो, हिन्दको


मानसेहरा (उर्दू: مانسہرہ‎, पश्तो: مانسهرې‎, अंग्रेज़ी: Mansehra) पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रांत का एक ज़िला है। इसके उत्तर में शांगला, बट्टग्राम, कोहिस्तान ज़िले, दक्षिण में ऐब्टाबाद​ और हरिपुर ज़िले, पश्चिम में बुनेर ज़िला और पूर्व में जम्मू और कश्मीर पड़ते हैं। यह एक रमणीय पहाड़ी इलाक़ा है और इस ज़िले की काग़ान वादी पर्यटन के लिए लोकप्रीय है। चीन और पाकिस्तान के दरम्यान चलने वाला काराकोरम राजमार्ग भी इस ज़िले से गुज़रता है।

नाम की जड़े

'मानसेहरा' का नाम मुग़ल सम्राट अकबर के मशहूर सिपहसलार राजा मान सिंह पर रखा गया था।[1]

विवरण

मानसेहरा से पश्चिम में अफ़ग़ानिस्तान आना-जाना आसान है इसलिए उस देश में गृहयुद्ध होने पर बहुत से अफ़ग़ान शरणार्थी यहाँ आ बसे। यह ज़िला एक नदी-झरनों, झीलों और पर्वतों से भरपूर क्षेत्र है और सैलानियों में बहुत लोकप्रीय है। इसकी सबसे बड़ी नदी कुनहार नदी है (ध्यान दें कि यह कुनर नदी से बिलकुल अलग है)। इस ज़िले की काग़ान वादी में तीन मशहूर झीलें हैं - लूलूसर झील, दुदिपतसर झील और सैफ़-उल-मुलुक झील। तीनों झीलें बर्फ़-छिड़के पहाड़ों और हरी घास से घिरी हुई हैं। सैफ़-उल-मुलुक के बारे में एक प्रेमकथा मशहूर है कि यह एक राजकुमार और उसकी परी प्रेमिका के मिलने का स्थान हुआ करती थी।

मानसेहरा ज़िले में तीन तहसीलें हैं - मानसेहरा तहसील, बालाकोट तहसील और ओगी तहसील। इसके अलावा यहाँ दो प्रांत-प्रशासित क़बाईली क्षेत्र भी हुआ करते थे - तोर ग़र (जिसे 'काला ढाका' भी कहते हैं) और ऊपरी तनावल। सन् २०११ में तोर ग़र को एक अलग ज़िले का दर्जा मिल गया और तनावल में भी एक अलग ज़िला बनाए जाने के लिए संघर्ष चल रहा है। तनावल इलाक़े में तनोली (تنولی‎, Tanoli) नामक एक क़बीलाई लोग रहते हैं जिनका रहन-सहन पश्तूनों से मिलता है लेकिन जिनकी एक अलग जातीय पहचान भी है।[2]

मानसेहरा ज़िले के कुछ नज़ारे

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले