मारीचि तारा

मारीचि, जिसका बायर नामांकन "एटा अर्से मॅजोरिस" (η UMa या η Ursae Majoris) है, सप्तर्षि तारामंडल का दूसरा सबसे रोशन तारा और पृथ्वी से दिखने वाले सभी तारों में से ३८वाँ सब से रोशन तारा है। यह हमसे १०१ प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है और पृथ्वी से इसका औसत सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) १.८५ है।[1]

सप्तर्षि तारामंडल में मारीचि तारे (η UMa) का स्थान

अन्य भाषाओं में

मारीचि को अंग्रेज़ी में "ऐल्केड" (Alkaid) भी कहा जाता है। यह अरबी भाषा के "क़ाइद बिनात नअश" (قائد بنات نعش‎) से लिया गया है जिसका अर्थ "शोक मनाती बेटियाँ" है।

वर्णन

मारीचि एक नीले-सफ़ेद रंग का B3 V श्रेणी का मुख्य अनुक्रम तारा है। इसकी सतह का तापमान २२,००० कैल्विन है जो कि काफ़ी अधिक है। बिना दूरबीन के दिख जाने वाले तारों में यह सब से गरम गिना जाता है। मारीचि की निहित चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज की ७०० गुना है। इसका द्रव्यमान हमारे सूरज के द्रव्यमान का लगभग ६ गुना और व्यास हमारे सूरज के व्यास का १.८ गुना है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले