राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशाला

राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशाला एन ए एल भारत की दूसरी सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी है। यह वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा १९५९ मे दिल्ली में स्थापित किया गया था और इसका मुख्यालय १९६० में बंगलौर ले जाया गया। यह फर्म एचएएल, डीआरडीओ और इसरो के साथ मिलकर काम करती है और असैनिक विमानों के विकास के लिये जिम्मेदार है। एनएएल एक उच्च प्रौद्योगिकी उन्मुख संस्था है जो एयरोस्पेस और संबंधित उन्नत विषयों पर ध्यान केंद्रित करती है।

सी-एनएम ५ एक पाँच सीटों वाला विमान

यह मूल रूप से राष्ट्रीय वैमानिकी प्रयोगशाला के रूप में शुरू किया था और बाद मे नाम बदलकर राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशाला कर दिया गया जो इसकी भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में भागीदारी, अपने बहुविधा गतिविधियों और ग्लोबल पोजीशनिंग क्षेत्र मे अनुसंधान को प्रतिबिंबित करती है।

यह भारत की अकेली असैनिक एयरोस्पेस प्रयोगशाला है जिसकी उच्च स्तरीय क्षमता और उसके वैज्ञानिकों की विशेषज्ञता को विश्व स्तर पर स्वीकार किया गया है। एनएएल मे १३०० कर्मचारी है जिसमे ३५० पूर्ण रूप से अनुसंधान और विकास के लिये है। एनएएल नीलकंठन पवन सुरंग केन्द्र और एक कम्प्यूटरीकृत थकान परीक्षण जैसी सुविधाओ से सुसज्जित है। एनएएल मे एयरोस्पेस विफलताओं और दुर्घटनाओं की जांच के लिए सुविधाएं हैं।

चालू परियोजनाएं

आर टी ए ७० (भारतीय क्षेत्रीय जेट)

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने एनएएल को एक ऐसे हवाई जहाज को डिजाइन करने के लिये ३०० करोड़ रुपये (७५ करोड़ डॉलर) की मंजूरी दी है जो कम दूरी की उड़ानों पर ७० यात्रियों को ले जा सकता हो और् भारतीय आकाश में फ्रेंको इतालवी विमान निर्माता एटीआर से प्रतिस्पर्धा कर सके। परियोजना का नाम आर टी ए ७० होगा। पहला प्रोटोटाइप एक 70 सीटों विमान होगा। यह विमानो का परिवार है जिसमे तीन संस्करण है - एक ७० सीटों वाले, एक ५० सीटों वाले और एक विस्तारित ९० सीटों वाले संस्करण होगा जिसमे शक्ति के स्रोत के लिए टर्बोप्रोप और टर्बोफैन दोनो का विकल्प होगा।[1]

उत्पाद

  • एचएएल हंस - एक पुर्ण समग्र, हल्का प्रशिक्षक विमान
  • एचएएल सारस - एक हल्का, बहुभूमिका, १४ सीटों वाला परिवहन विमान
  • एचएएल एनएम ५ - पांच सीटों वाला विमान

सन्दर्भ

बाहरी कडिया

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले