राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

भारतीय राइट-विंग राजनैतिक दलों का गठबंधन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (अंग्रेज़ी: National Democratic Alliance) या राजग या NDA अथवा एनडीए भारत में एक राजनैतिक गठबन्धन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी करती है। इसके गठन के समय इसके १३ सदस्य थे।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
संक्षेपाक्षर राजग
दल अध्यक्ष अमित शाह
नेता लोकसभा नरेंद्र मोदी
(प्रधानमन्त्री)
नेता राज्यसभा पीयूष गोयल
(कपड़ा मंत्री)
गठन १९९८
लोकसभा मे सीटों की संख्या
332 / 543
राज्यसभा मे सीटों की संख्या
110 / 245
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या
1,806 / 4,036
भारत की राजनीति
राजनैतिक दल
चुनाव


शरद यादव को इसका संयोजक बनाया गया था, किन्तु उनकी दल ने गठबन्धन से सम्बन्ध विच्छेद कर लिया। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हैं। इसके अलावा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में नेता हैं जबकि थावरचंद गहलोत राज्यसभा में नेता हैं। इसके नेता, नरेंद्र मोदी ने २६ मई २०१४ को भारत के प्रधानमन्त्री के रूप में शपथ ली। भारतीय आम चुनाव, २०१९ में, गठबन्धन ने आगे बढ़कर ४५.४३% के संयुक्त वोट शेयर के साथ अपनी ३५३ सीटों पर वृद्धि की।[1]

इतिहास

मई 1998 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की घोषणा हुई थी जो उस समय ग़ैर काॅन्ग्रेसी सरकार के गठन के निर्माण में पहला कदम था लेकिन एक वर्ष के भीतर ही ढह गया क्योंकि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके)ने अपना समर्थन वापस ले लिया। इसे और विस्तृत करने के लिये कुछ नये दलों के साथ मिलकर 1999 का लोकसभा चुनाव जीतने का नये सिरे से प्रयास किया गया। इसके परिणाम बेहतर निकले और राजग को पूरे पाँच साल के लिये तात्कालिक प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तहत सत्ता संचालित करने का अवसर मिला। वाजपेयी ने अपना कार्यकाल बेहतर ढँग से पूरा किया। 2004 के लोकसभा चुनाव जीतने की उम्मीद के साथ यह गठबन्धन पुन: मैदान में उतरा लेकिन कांग्रेस पार्टी नीत गठबन्धन को अन्य गुट निरपेक्ष पार्टियों से समर्थन मिलने से इसे विपक्ष में बैठना पड़ा। हालांकि कांग्रेस और राजग की प्रमुख पार्टी भाजपा को लोकसभा में मिली सीटों की संख्या में कोई बहुत बड़ा अन्तर नहीं था लेकिन बहुमत का जुगाड़ करने में भाजपा असफल रही।

संरचना

भारत में राजनीतिक दलों की मूल प्रवृत्ति गठबन्धन बनाने की कम और उसे तोड़ने की ज़्यादा रही है। इस प्रवृत्ति को देखते हुए राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन एक कार्यकारी बोर्ड या पोलित ब्यूरो के रूप में एक औपचारिक संरचना नहीं है अपितु यह व्यक्तिगत रूप से कुछ दलों के नेताओं की महत्वाकांक्षा को पूर्ण करने के लिये सीटों के उपचुनाव में साझा रणनीति बनाने के लिये एक समझौते जैसा लगता है। राष्ट्रहित के मुद्दों पर निर्णय लेने अथवा संसद में उन मुद्दों को उठाते समय दलों के बीच विभिन्न विचारधाराओं को देखते हुए कभी सहमति तो कभी असहमति जैसी कठिनाई आती है जिसके कारण सहयोगी दलों के बीच विभाजित मतदान के कई मामले भी देखने में आये हैं। इसके पहले संयोजक ज्योर्ज फ़र्नान्डिस के ख़राब स्वास्थ्य के कारण शरद यादव को इसका संयोजक नियुक्त किया गया था। परन्तु आगे चलकर वे भी इससे अलग हो गये।

अतीत और वर्तमान सदस्य

संसद में सीट

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का सदस्यों
दललोक सभाराज्य सभादल की प्रतिष्ठा
1भाजपा30095National Party
2शिवसेना [2]131महाराष्ट्र
3राकपा12महाराष्ट्र
4जनता दल (यूनाइटेड)164बिहार
5तेलुगू देशम पार्टी20आंध्र प्रदेश
6लोजपा5-बिहार
7AD(S)2-उत्तर प्रदेश
8NPP11मेघालय
9RPI(A)-1महाराष्ट्र
10AGP-1असम
11PMK-1तमिलनाडु
12TMC(M)-1तमिलनाडु
13AJSU1-झारखण्ड
14NDPP1-नगालैण्ड
15MNF11मिज़ोरम
16SKM1-सिक्किम
17Janata Dal (Secular)11कर्नाटक
18Independent31None
19Nominated-3None
Total348113भारत
  • स्रोत:[3]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता