रिओ तिन्तो (नदी)

रिओ तिन्तो (स्पैनिश: Rio Tinto, "लाल नदी") दक्षिण-पश्चिमी स्पेन की एक नदी है जो अन्दलूसीया क्षेत्र में स्थित सिएर्रा मोरेना पहाड़ शृंखला से आरम्भ होकर कादीज़ की खाड़ी पहुंचकर अन्ध महासागर में जा मिलती है। यह नदी अपने लाल-नारंगी पानी के लिए दुनिया भर में मशहूर है।

रिओ तिन्तो का पानी लाल रंग का और तेज़ाबीय है

खाने

प्राचीनकाल से इस नदी के साथ के इलाक़े में ताम्बे, सोने, चाँदी और अन्य पदार्थों की खाने चल रही हैं।[1] ३,००० ई॰पू॰ में शुरू हुई यह खाने आइबीरियाई, तार्तेसियाई, फ़ोनीकियाई, यूनानी, रोमन, विसिगॉथ़ और मूर सभ्यताओं ने लगातार हज़ारों साल चलाई। फिर कुछ समय तक इनमें काम बंद हो गया, लेकिन १७२४ ई॰ में स्पेन की सरकार द्वारा फिर आरम्भ हो गया। इतने लम्बे अरसे की खनन से इस नदी का पानी बहुत तेज़ाब-ग्रस्त हो चुका है (कई जगहों पर इसका पी॰एच॰ २ के आसपास रहता है)। इसके पानी में इतना लोहा मिला हुआ है के इसका रंग लाल-नारंगी सा ही रहता है, जिसकी वजह से इसका नाम भी "रिओ तिन्तो" यानि "लाल" (तिन्तो) रंग की "नदी" (रिओ) पड़ा। इसमें कुछ चरमपसंदी सूक्ष्मजीव (माइक्रोब) रहते हैं जिन्हें इसका तेज़ाबीय पानी पसंद है। नदी की लालिमा बढ़ाने में कुछ हाथ इन जीवों का भी है।

रिओ तिन्तो कंपनी

सन् १८७३ में इस नदी के साथ की धातुओं की खानों को चलने के लिए एक "रिओ तिन्तो कंपनी" नाम का उद्योग शुरू किया गया। तब से यह कंपनी दुनिया भर में फैल गयी और बहुत सी अन्य खानें भी चलने लगी। हालांकि अब यह रिओ तिन्तो की खाने नहीं चलती, लेकिन फिर भी अब यह विश्व की सब से बड़ी खनन कंपनियों में गिनी जाती है। भारत में भी यह कंपनी सक्रीय है और २००९ में इसे मध्य प्रदेश राज्य में ज़मीन के नीचे एक ३.७ करोड़ टन का हीरे का जमावड़ा मिला जिसके लिए इसने भारत सरकार से वहाँ एक खान शुरू करने की अनुमति मांगी।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले