लॉरेन गॉटलिब

(लॉरेन गोटलिब से अनुप्रेषित)

लॉरेन गॉटलिब (जन्म: 8 जून 1988) एक अमेरिकी नृत्यांगना और अभिनेत्री हैं।[1] यह एक अमेरिकी कार्यक्रम सो यू थिंक यू केन डांस में भाग लेने के कारण जानी जाती हैं। इसी के बाद यह भारतीय बॉलीवुड फिल्म एबीसीडी में भी एक मुख्य किरदार के रूप में अभिनय किया। यह इनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद यह भारत के एक नृत्य कार्यक्रम झलक दिखला जा में भी पुनीत पाठक के साथ भी नजर आईं!

लॉरेन गॉटलिब

लॉरेन गॉटलिब अगस्त 2013 में
जन्म 8 जून 1988 (1988-06-08) (आयु 35)
एरिजोना, संयुक्त राष्ट्र
पेशा अभिनेत्री
वेबसाइट
www.lauren-gottlieb.com

भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के नए भोजपुरी होली सॉन्ग (New Bhojpuri Holi Song) ने यू-ट्यूब पर आग लगा रखी है. यह गाना रिलीज होने के बाद से अब तक यू-ट्यूब पर नंबर वन ट्रेंड बना हुआ है।

गाने का नाम 'कमरिया हिला रही है' (Kamariya Hila Rahi hai) है. इस गाने को लॉलीपॉप लागेलू गाने से विश्व प्रसिद्धि पाने वाले भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने गया है।

इस गाने में भोजपुरी सिंगर पायल देव ने उनका साथ दिया है. रिलीज होने के 3 दिन के अंदर यू-ट्यूब पर इस गाने को अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

होली से ठीक पहले आए इस गाने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. पवन सिंह के चाहने वालों के लिए यह एक तरह का नया गाना है क्योंकि इसमें भाषा की बात करें तो भोजपुरी की जगह हिंदी का प्रयोग किया गया है।

पवन सिंह के होली सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, हुआ वायरल

गाने में पवन सिंह के साथ लॉरेन गॉटलिब की कैमेस्ट्री बेजोर दिख रही है. इस वीडियो में गॉटलिब बेहद हॉट दिख रही हैं।

नृत्य

इन्होंने 2004 में टाइस डिओरिओ से नृत्य की शिक्षा लेकर एक अमरीकी कार्यक्रम सो यू थिंक यू केन डांस में भाग लिया।[2][3]

कार्यक्रम के दौरान लौरेन ने रिहाना, मारिया केरे, ब्रिटनी स्पियर्स, शकीरा, सीन किंग्स्टन, केरी अंडरवुड, विलो स्मिथ, और एनरिकुए ल्ग्लेसियस के साथ काम किया। नृत्य के कार्य के साथ-साथ डिसासटर मूवी और हेनाह मोंटेना आदि फिल्मों में भी कार्य किया।

यह झलक दिखला जा के संस्करण 6 में उच्च अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।[4] साथ ही यह झलक दिखला जा के 7वें संस्करण में भी नजर आईं।[5] इन्होंने झलक दिखला जा के 7वें संस्करण में सलमान यूसुफ खान के साथ भाग लिया।[6][7]

अभिनय

लॉरेन ने पहली बार घोस्ट व्हिसपरर में अभिनय किया इसके बाद वह अतिथि के रूप में मेक इट आर ब्रेक इट और सीएसआई: क्राइम सीन इन्वैस्टिगेशन में और इसके बाद अलविन एण्ड दी चिपमुंक्स: चिपव्रेक्केड में कार्य किया। इसके बाद 2013 में रेमो डीसूजा के साथ एबीसीडी नामक एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म में कार्य किया।[8][9] फिल्म में अभिनय करने के लिए वह भारत में मार्च 2013 में आयीं और 3 महीने तक हिन्दी सीखी।[10] इन्होंने मुंबई की एक लड़की रिया की भूमिका में इस फिल्म में पात्र निभाया। इसी के साथ वह डांस इंडिया डांस में भी गई थीं।

फिल्में

फिल्मवर्षपात्रटिप्पणी
डिसास्टर2008चेयरलीडर नृत्यक
हेना मोंटेना2009नृत्यक
ब्रिंग इट ऑन: फाइट टु दी फिनिश2009आल स्टार जैगुआर डांसर
एलविन एण्ड दी चिपमुंक्स: चिपव्रेक्केड2011क्लब वुमेन #2 / कूकी
एबीसीडी2013रिया
डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी!2015कलकत्ता कीस गाने में
एबीसीडी 22015ऑलिव
वैल्कम टू कराची2015आईएसआई जासूस
अंबरसरिया-दिलजीत दोसांझ[11]

धारावाहिक

नामवर्षपात्र
सो यू थिंक यू केन डांस2005Herself
घोस्ट व्हिसपेरेर2005डायना की मित्र
ग्ली2009-2010नृत्यक
सीएसआई: क्राइम सीन इन्वैस्टिगेशन2010सूजेन
झलक दिखला जा (संस्करण 6)2013स्वयं
कॉमेडी नाइट्स विध कपिल2014विशेष उपस्थिती
झलक दिखला जा (संस्करण 7)2014स्वयं

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले