विकिपीडिया:खाता क्यों बनाएँ?

विकिपीडिया को पढ़ने के लिये लॉग-इन (प्रवेश) होना अनिवार्य नहीं है। इसी तरह इसके अधिकांश लेखों को सम्पादित करने (और यहाँ तक कि मिटा देने) के लिये भी लॉग-इन जरूरी नहीं है। किन्तु विकिपीडिया पर खाता बनाना और लॉग-इन होकर काम करने के कुछ विशेष लाभ भी हैं। विकिपीडिया पर खाता बनाना बहुत ही आसान है और कुछ ही मिनटों में सम्पन्न हो जाता है।

हिन्दी विकिपीडिया देखने अथवा सम्पादित करने के लिए खाता बनाना आवश्यक नहीं है। पर खाता बनाने से विकिपीडिया सम्पादन में कुछ सुविधाएँ मिलती हैं जो बिना खाता बनाए नहीं मिलती। अतः खाता खोलना आपके लिए सहायक हो सकता है।

खाता खोलने से आपको निम्न सुविधाएँ मिलेगी जो बिना खाते के आप नहीं पा पाएँगे:

  • पृष्ठों के इतिहास में आपको श्रेय आपके सदस्यनाम से दिया जाएगा। यदि आप खाता खोले बिना सम्पादन करते हैं तो श्रेय आपके आई॰पी पते को दिया जाएगा।
  • आप अपने योगदान एक ही जगह से देख पाएँगे और ढूँढ पाएँगे।
  • आप अपनी पसंद के लेखों का ध्यान रख पाएँगे विकिपीडिया की ध्यानसूची सुविधा का प्रयोग कर के।
  • आप अन्य सदस्यों से वार्ता पृष्ठों द्वारा आसानी से संपर्क कर पाएँगे।
  • विकिपीडिया पर कुछ पृष्ठ बर्बरता से बचाने के लिए कुछ स्तर तक दिलिप

सुरक्षित किये जाते हैं। खाता खोलकर आप ऐसे पृष्ठों को सम्पादित कर पाएँगे।

  • खाता खोलने के बाद आप सदैव https का प्रयोग कर सकते हैं जिससे आप विकिपीडिया सम्पादन में अधिक सुरक्षा पा सकते हैं।
  • यदि आप ईमेल पता देते हैं और विकल्प चुनते हैं तो अन्य सदस्य आपसे और आप अन्य सदस्यों से ईमेल द्वारा संपर्क कर सकते हैं।
  • आप एक ही खाते से विकिमीडिया फाउंडेशन की कई सौ वेबसाइटों पर सम्पादन कर सकते हैं। इसमें सभी भाषा के विकिपीडिया भी शामिल हैं।
🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता