विकिपीडिया:विकिपीडियन

जो लोग विकिपीडिया को संपादित कर रहे हैं, उन्हें विकिपीडियन कहते हैं।

कोई भी विकिपीडियन बन सकता -- आप भी केवल किसी लेख के शीर्ष पर संपादित करें कड़ी पर क्लिक करें।

जनसांख्यिकीय

नामित सदस्यों की संख्या 90 लाख से अधिक है (हिन्दी विकिपीडिया पर 8,10,921) है, आप पूर्ण उपयोगकर्ता सूची देख सकते हैं अथवा इस पर खोज कर सकते हैं। अधिकांश सदस्य नियमित योगदानकर्ता नहीं हैं। अपेक्षाकृत अधिक संख्या में अपंजीकृत उपयोगकर्ता भी योगदान करते हैं। अधिक सांख्यिकीय जानकारी के लिए विकिपीडिया आंकड़े देखें।

विकिपीडियनों की विविधता उनके बारे में स्पष्ट टिप्पणी न कर पाने के लिए बाध्य करती है। विकिपीडियनों के बारे में जानकारी उन सदस्यों के सदस्य पृष्ठों पर उपलब्ध है जिन्होंने इसे बनाया है।

नामकरण

यह प्रस्तावित किया गया है कि विकिपीडिस्ट अधिक उपयुक्त नाम रहेगा, चूंकि एक एनसाक्लोपीडिया में योगदान देने वाले को एनसाइक्लोपीडिस्ट कहा जाता है। "विकिपीडिया", हालांकि, यह एक समुदाय का भाग होने का भाव देता है। इस लिए, विकिपीडियन वे लोग होते हैं, जो विकिपीडिया समुदाय का निर्माण करते हैं।

योगदान शैली

कुछ विकिपीडियन नए सदस्यों का स्वागत करते हैं, कुछ योग्य सदस्यों को पुरस्कार देते हैं। कुछ नए चित्र अपलोड करते हैं; कुछ इतिहास संबंधित लेखों पर कार्य करते हैं; कुछ व्याकरण सुधार करते हैं; तथा कुछ बुरे परिवर्तनों को पूर्ववत करते हैं। कई इन सब कार्यों को करते हैं। दुर्भाग्यवश, कुछ गलत अद्यतन करते हैं, जिससे दूसरों को अधिक कार्य करना पड़ता है। वे सब विकिपीडियन , जो बुरे परिवर्तन नहीं करते, विकिपीडिया के लिए मूल्यवान हैं।

इसके अतिरिक्त, कुछ विकिपीडियन लेखों को लिख कर तथा उनका संपादन करके योगदान देते हैं, तथा कुछ विकिपीडिया के प्रबंधन का कार्य करते हैं।

इन्हें भी देखें

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता