वीडियो ग्राफिक्स ऐरे

वीडियो ग्राफिक्स अरे (अंग्रेजी: Video Graphics Array या वीजीए हिन्दी अनुवादः दृश्य आलेखी सरणी) विशेष रूप से उन प्रदर्श (डिस्प्ले) हार्डवेयरों की व्याख्या करता है जिन्हें, पहले पहल आईबीएम ने 1987 में पीएस/2 कंप्यूटरों में प्रयोग किया था,[1] लेकिन इसको व्यापक रूप से अपनाये जाने के कारण इसका अर्थ वर्तमान में एक अनुरूप (एनालॉग) कम्प्यूटर प्रदर्शन मानक, 15 पिन डी-सबमिनिएचर वीजीए कनेक्टर या 640×480 विभेदन (रिजोल्यूशन) हो गया है। हालांकि अब यह रिजोल्यूशन निजी कंप्यूटरों में प्रयोग नहीं किया जाता पर, मोबाइल उपकरणों मे यह लोकप्रिय होता जा रहा है।[तथ्य वांछित]

DE15F वीजीए पोर्ट (वीडियो जेनेरेटर पर)
DE15M वीजीए कनेक्टर (प्रदर्श युक्ति पर)

वीडियो ग्राफिक्स ऐरे आईबीएम द्वारा पेश किया गया अंतिम ग्राफिकल मानक है जिसको अधिकतर पीसी क्लोन निर्माता प्रयोग करते हैं और आज (2009 में) यह सबसे कम रिजोल्यूशन का प्रदर्शन मानक है जिसका समर्थन सभी पीसी ग्राफिक्स हार्डवेयर करते हैं। उदाहरण के लिए, माइक्रोसॉफ्ट-विन्डोज़ का स्पलैश स्क्रीन तब प्रकट होता है, जब मशीन वीजीए विधा मे चल रही होती है, यही कारण है कि इस स्क्रीन का रिजोल्यूशन और रंगों की गहराई हमेशा कम होती है।

वीजीए का स्थान आधिकारिक रूप से आईबीएम के एक्सजीए (XGA) मानक ने लिया था, लेकिन वास्तविकता में इसका स्थान, क्लोन निर्माताओं द्वारा विकसित उन विभिन्न परिष्कृत वीजीए ने लिया था, जिन्हें सामूहिक के रूप से "सुपर वीजीए" नाम से जाना जाता है।

तकनीकी जानकारी

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता