बृहद्बल

महाभारत में एक पात्र
(वृहदबल से अनुप्रेषित)

बृहद्बल भारतीय महाकाव्य महाभारत में एक चरित्र है। वह भगवान् राम के एक वंशज थे, वह इक्ष्वाकु राजवंश के अंतर्गत विश्रुतवन्ता के पुत्र के रूप में कोशल राज्य के अंतिम शासक थे। कुरुक्षेत्र युद्ध में बृहद्बल ने कौरवों की ओर से युध्द लड़ा और चक्रव्यूह में अभिमन्यु द्वारा मारा गया था।

जन्म

विष्णु पुराण और भागवत पुराण के अनुसार बृहद्बल इक्ष्वाकु वंशज भगवान राम के पुत्र कुश की वंशबेल से थे। माखन झा कृत प्राचीन हिंदू राज्यों का मनुष्य विज्ञान : सभ्यता का एक अध्ययन ,में दावा है कि बृहद्बल राजा राम के बाद पन्द्रहवें राजा थे।[1] बृहद्बल को इक्ष्वाकु वंश का अंतिम शासक माना जाता है। राम और बृहद्बल के बीच में ३१-३२ पीढ़ियों का अंतर था।[2]

महाभारत में

महाभारत कोशल के राज्य के शासक के रूप में बृहद्बल का वर्णन करता है। राजसूय यज्ञ के दौरान भीम ने बृहद्बल को वशीभूत किया था, और बाद में दिग्विजय यात्रा के दौरान कर्ण ने बृहद्बल पर विजय प्राप्त करी और इसी कारण उसने कुरुक्षेत्र युद्ध के दौरान कौरवों का साथ दिया।[3] युद्ध के तेरहवें दिन,जब अभिमन्यु (अर्जुन का पुत्र) चक्रव्यूह में प्रवेश करता है तो, अभिमन्यु, बृहद्बल, द्रोण, कृपाचार्य, कर्ण, अश्वत्थामा और कृतवर्मा सहित कौरवों योद्धाओं के साथ लड़ता है। बृहदबला और अभिमन्यु के बीच एक भयंकर युद्ध होता है, जिसमे बृहद्बल अभिमन्यु के प्राणघातक तीर से मारा जाता है।[4]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले