श्रीलंकाई रुपया

रुपया (सिंहली: රුපියල්, तमिल: ரூபாய்), (प्रतीक: රු, Rs, SLRs / -; कोड: LKR), श्रीलंका की आधिकारिक मुद्रा है, जिसका विभाजन 100 सेंट में किया जाता है। श्रीलंकाई रुपये को श्रीलंका के केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किया जाता है।

श्रीलंकाई रुपया
ශ්‍රී ලංකා රුපියල් (सिंहली)
இலங்கை ரூபாய் (तमिल)
श्रृंखला 11 5000 रुपए का नोट
श्रृंखला 11 5000 रुपए का नोट
आईएसओ 4217 कोडLKR
 श्रीलंका
मुद्रास्फीति7%
स्रोतविश्व तथ्यपुस्तक, 2011 est.
उप इकाई
1/100सेंट
प्रतीकරු, Rs, SLRs, /-
सिक्के
सबसे अधिक प्रयोगRs.1, Rs.2, Rs.5, Rs.10
बहुत कम प्रयोग1, 2, 5, 10, 25, 50 सेंट
बैंकनोट
सबसे अधिक प्रयोगRs.10, Rs.20, Rs.50, Rs.100, Rs.500, Rs.1000, Rs.2000, Rs.5000
बहुत कम प्रयोगRs.200
केन्द्रीय बैंकश्रीलंका का केंद्रीय बैंक
वेबसाइटwww.cbsl.gov.lk
मुद्रकदे ला रू लंका करेन्सी एण्ड सिक्युरिटी प्रिन्ट (प्रा) लिमिटेड
Websitewww.delarue.com
टकसालरॉयल मिंट, संयुक्त राजशाही
Websitewww.royalmint.com

इतिहास

सन 1825 में सीलोन में सीलोनाई रिक्सडॉलर को हटाकर ब्रिटिश पाउंड को सीलोन की सरकारी मुद्रा घोषित किया गया और इसकी विनिमय दर 1 पाउंड = 13 ⅓ रिक्सडॉलर निर्धारित की गयी साथ ही ब्रिटिश चांदी के सिक्के को वैध मुद्रा बनाया गया। 1827 में रिक्सडॉलर नोटों के स्थान पर पाउंड नोट जारी किए गए। जिन रिक्सडॉलर नोटों को पाउंड नोटों से बदला नहीं गया उनका जून 1831 में विमुद्रीकरण किया गया।

26 सितम्बर 1836 को भारतीय रूपये को सीलोन का मानक सिक्का बनाया गया और सीलोन को फिर से भारतीय मुद्रा क्षेत्र में शामिल कर लिया गया। पाउंड नोट, भारतीय रुपये के नोटों के साथ प्रचलन में बने रहे। ब्रिटिश चांदी के सिक्के वैध मुद्रा बने रहे और खातों को पाउंड, शिलिंग और पेंस में रखा जाता था। हालांकि, भुगतान को एक "काल्पनिक सममूल्य" (तय लेखांकन दर) पर यानि 2 शिलिंग प्रति रुपया (यानी, £1 = 10 रुपये) की दर पर रुपए और आने में किया जाता था।

18 जून 1869 भारतीय रूपये को औपचारिक रूप से असीमित वैध मुद्रा के रूप में स्थापित किया गया। 23 अगस्त 1871 को रुपये का दशमलवीकरण किया गया और उसे 100 सेंट में विभाजित किया गया और 1 जनवरी 1872 ब्रिटिश मुद्रा को एक रुपया = 2 शिलिंग तीन पेंस की दर से पूरी तरह हटाकर भारतीय रुपये को एकमात्र वैध मुद्रा घोषित किया गया।

सिक्के

श्रीलंका के वर्तमान सिक्के
छविमूल्यमुखभागपश्चभागधातुपरिमाणवजनमोटाईवर्ष
25 सेंटदेश का नाम, वर्ष और मूल्यकवचित पताकातांबा लेपित इस्पात16.0 mm1.68 g1.2 mm2005
50 सेंट18.0 mm2.5 g1.4 mm
चित्र:Bc0037 1r 2005.jpgएक रुपयापीतल लेपित इस्पात20.0 mm3.65 g1.7 mm
चित्र:Bc0038 2r 2005.jpgदो रुपयेनिकल लेपित इस्पात28.5 mm7.0 g1.5 mm
चित्र:Bc0039 5r 2005.jpgपाँच रुपयेपीतल लेपित इस्पात23.5 mm7.7 g2.7 mm
चित्र:Bc0040 10r 2009.jpgदस रुपयेनिकल लेपित इस्पात26.4 mm (एकदशभुज)8.36 g2.1 mm2009

स्मारक सिक्के

श्रीलंका के केन्द्रीय बैंक ने 1957 के बाद से कई स्मारक सिक्के जारी किए हैं। अपनी 60 वीं वर्षगांठ के अवसर पर, 15 दिसम्बर 2010 को श्रीलंका के केन्द्रीय बैंक ने 5000 रुपए मूल्य का बहुरंगी चांदी का स्मारक सिक्का जारी किया था। यह सिक्का केन्द्रीय बैंक द्वारा जारी किए गया पहला बहुरंगी सिक्का था।

बैंकनोट

विनिमय दर

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता