सतिन्दर सरताज

सतिंदर सरताज सैनी (पंजाबी: ਸਤਿੰਦਰ ਸਰਤਾਜ),आधिकारिक नाम सतिंदर पाल सिंह, एक भारतीय पंजाबी गायक, गीतकार, अभिनेता और कवि है। [1][2][3][4] उन्होने अपने हिट गीत "साईं" से प्रसिद्धि प्राप्त की। तब से उनके शो पंजाबी प्रवासी भारतीयों के बीच दुनिया भर के कई देशों में आयोजित हुये हैं।[5]

सतिंदर पाल सिंह सैनी
पंजाबी यूनिवर्सिटी 2016 में पर सतिंदर सरताज
पंजाबी यूनिवर्सिटी 2016 में पर सतिंदर सरताज
पृष्ठभूमि
अन्य नामसतिंदर सरताज सैनी
जन्म31 अगस्त 1982 (1982-08-31) (आयु 41)
बजरवार, होशियारपुर, पंजाब, भारत
विधायेंपंजाबी
पेशागायक, कवि, अभिनेता, संगीतकार
वाद्ययंत्रवोकल्स, हारमोनियम, चिमटा, साज-सरताज (अपने स्वयं का बनाया संगीत यंत्र)
सक्रियता वर्ष2003–present
वेबसाइटsatindersartaaj.com

9 फरवरी, 2017 को उन्हें ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यालय के ब्लू हॉर्ट अभियान नामक मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान में शामिल किया गया। वे अभियान के तहत लोंगो के बीच संगीत के माध्यम से मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता लाएंगे तथा समाज पर इससे पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताएंगे। संगीत के माध्यम से मानव तस्करी पर लोगों में जागरूकता फैलाने एवं इसके विरूद्ध आवाज उठाने के लिए ‘म्यूजिक दू इंस्पायर’ नाम से एक एलबम 31 जनवरी, 2016 को ब्लू हार्ट द्वारा जारी किया गया था। यह एलबम आईट्यून्स अमेजन और गूगल प्ले पर आनलाइन उपलब्ध है। इस एलबम को प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान, गायक सोनू निगम सहित विश्व भर के 60 से अधिक कलाकारों ने मिलकर बनाया है। उल्लेखनीय है कि ब्लू हॉर्ट अभियान संयुक्त राष्ट्र के ड्रग्स एवं क्राइम ऑफिस द्वारा संचालित किया जा रहा है।

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: क्लियोपाट्रा ७ईद अल-अज़हानिर्जला एकादशीमुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीकबीरॐ नमः शिवायप्रेमचंदतुलसीदासमौसमचिराग पासवानमहादेवी वर्मासुभाष चन्द्र बोसलोकसभा अध्यक्षखाटूश्यामजीभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीनरेन्द्र मोदीभारत का संविधानइंस्टाग्राममुर्लिकांत पेटकररासायनिक तत्वों की सूचीसूरदासश्री संकटनाशनं गणेश स्तोत्रप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2024महात्मा गांधीभारतहनुमान चालीसाश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीभीमराव आम्बेडकररानी लक्ष्मीबाईसंज्ञा और उसके भेदउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्र