साओ पी

साओ पी (चीनी भाषा: 曹丕, अंग्रेज़ी: Cao Pi; जन्म: १८७ ईसवी, देहांत: २९ जून २२६ ई), जिसका औपचारिक नाम वेई के सम्राट वेन था, प्राचीन चीन के तीन राजशाहियों के काल में साओ वेई राज्य का सम्राट था। वह हान राजवंश काल के साओ साओ नामक ज़मींदार का दूसरा बेटा था। वह अपने सारे भाईयों में सबसे चालाक माना जाता था और पढ़ाई और युद्धों में व्यस्त रहने कि बजाए हान साम्राज्य के दरबारी मामलों में शामिल रहता था। २२० ईसवी में उसने उस समय के हान शासक, सम्राट शियान, को सिंहासन से उतरने पर मजबूर कर दिया और अपने आप को साओ वेई राज्य का सम्राट घोषित कर दिया। उसके पिता शु हान और वू राज्यों के ख़िलाफ़ युद्धों में लगे हुए थे, जिन्हें साओ पी ने जारी तो रखा लेकिन जिनमें उसे सफलता नहीं मिली। उसने अपने राज्य को संगठित किया और सरकारी सेवकों की नियुक्ति में सुधार किये जिस से अच्छी क्षमता वाले लोग सेवा में लगे और राज्य का भला हुआ।[1]

अपने दो मंत्रियों के साथ साओ पी, सातवी सदी ईसवी में तंग काल में बना चित्र

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता