सामरिक पर्यवेक्षण

सामरिक पर्यवेक्षण या टोह लेना या रिकॉनिसैंस (अंग्रेज़ी: Reconnaissance) युद्ध से पूर्व शत्रु की स्थिति या गति की टोह लगाने को कहते हैं। स्थलाकृति पर्यवेक्षण में छोटी सैनिक टुकड़ी या अन्य सहायता को लेकर कोई अफसर संबंधित क्षेत्र की भूमि या मार्ग की बनावट, प्राकृतिक तथा अन्य बाधाओं इत्यादि की जाँच करता है। युद्धनीतिक (strategical) टोह पहले घुड़सवारों द्वारा कराई जाती थी, पर अब यह कार्य वायुयानों से लिया जाता है।

सामरिक पर्यवेक्षण सभी प्रकार की सेनाओं के लिए आवश्यक होता है, चाहे यह स्वरक्षा के निमित्त पहले ही हो अथवा शत्रु से संपर्क होने पर हो। आजकल घुड़सवारों का मुख्य उपयोग इसी कार्य के लिए होता है। पैदल सेना के साथ इसीलिए घुड़सवारों का भी एक दल रहता है। कभी-कभी सब प्रकार की, अर्थात्‌ पैदल, घुड़सवार, तोपखाना आदि सम्मिलित, एक बड़ी सेना द्वारा पर्यवेक्षण इस विचार से कराया जाता है कि शत्रु की युद्ध नीति या चाल का पता लग जाए, चाहे इस कार्य में एक खासी झड़प ही हो जाए।

गैलरी

एक ओस्टे श्रेणी का जर्मन नौ सेना का एलनिट सामरिक पर्यवेक्षण जहाज़
सोवियत टुकड़ी क्यूबा में प्रक्षेपात्र दागते हुए.
अमरीकी वायु सेना का उच्च गति का पर्यवेक्षण विमान

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता