स्टीव वोज़नियाक

सस्टीफेन गैरी "स्टीव" वोज़नियाक (जन्म 11 अगस्त 1950),[1] जिन्हें वोज़ के नाम से भी जाना जाता है, एक अमरीकी आविष्कारक, कंप्यूटर इंजिनियर और प्रोग्रामर हैं। इन्होने स्टीव जॉब्स और रोनाल्ड वेन के साथ मिलकर एप्पल कंप्यूटर (अब एप्पल इंक०) की स्थापना की। 1970 के दशक में वोज़नियाक ने अकेले ही एप्पल I और एप्पल II कंप्यूटर का अविष्कार किया।

स्टीव वोज़नियाक
जन्म स्टीफेन गैरी वोज़नियाक:18
11 अगस्त 1950 (1950-08-11) (आयु 73)
सैन होज़े, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
राष्ट्रीयता अमरीकी
शिक्षा की जगह कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले
पेशा कंप्यूटर वैज्ञानिक
इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर
जीवनसाथी ऐलिस रॉबर्टसन (वि॰ 1976–80)
कैंडिस क्लार्क (वि॰ 1981–87)
सुज़ैन मल्कर्ण (वि॰ 1990–2004)
जैनेट हिल (वि॰ 2008)
बच्चे 3
वेबसाइट
www.woz.org

नाम

वोज़नियाक को अक्सर "वोज़" या "द वोज़" उपनाम से जाना जाता है।[2] "वोज़" वोज़नियाक द्वारा स्थापित एक कंपनी का नाम भी है।

शुरूआती कैरियर

1970 के दशक के मध्य में स्टीव की मां "सनीवेल कम्युनिटी प्लेयर्स" (स्थानीय थिएटर ग्रुप) के बोर्ड की सदस्या थी। "70 गर्ल्स70" नाटक के लिए उन्होंने पहला कम्प्यूटरीकृत अग्रमंच मेहराब बनाया।[तथ्य वांछित]

उस समय वोज़नियाक के दोस्त रहे स्टीव जॉब्स को आर्केड वीडियो गेम ब्रेकआउट के लिए एक सर्किट बोर्ड तैयार करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी थी। अटारी के सह-संस्थापक नोलन बुशनेल के अनुसार, अटारी मशीन से हटाये गए प्रत्येक चिप के लिए उन्हें 100 डॉलर की पेशकश की गयी थी। स्टीव जॉब्स को सर्किट बोर्ड बनावट के विषय में कम विशेषीकृत जानकारी थी अतः उन्होंने वोज़नियाक के साथ एक सौदा किया। सौदे के अनुसार वोज़नियाक मशीन में चिप्स की संख्या कम करते और उन दोनों के बीच समान रूप से यह राशि विभाजित हो जाती। वोज़नियाक ने रैम का प्रयोग करते हुए कुल 50 चिप्स घटाए। वोज़नियाक के अनुसार, जॉब्स ने उन्हें बताया की अटारी ने उन्हें केवल 700 डॉलर दिए (बजाये पेश किये गए 5,000 के) और इस प्रकार वोज़नियाक का हिस्सा 350 डॉलर बनता था। [3] वोज़नियाक को दस साल बाद जब वास्तविक बोनस की जानकारी मिली, तब उन्होंने कहा की अगर जॉब्स ने उन्हें बताया होता की उन्हें पैसों की ज़रूरत है, तो वह उन्हें स्वयं दे देते।[4]

एप्पल कंप्यूटर

एप्पल की स्थापना

होमस्टेड हाई स्कूल के एक साथी छात्र, बिल फर्नांडीज ने वोज़नियाक और स्टीव जॉब्स का परिचय एक दुसरे से करवाया।

सन्दर्भ


🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता