ह्यूरॉन झील

ह्यूरन झील संयुक्त राज्य अमेरीका की एक झील है। यूएसए की बड़ी झीलों में इसका सुपीरियर झील के बाद दूसरा स्थान है। मिशिगन और एरी झीलों के बीच स्थित यह ४०० किलोमीटर लंबी एवं २४८ किमी चौड़ी है। इसका क्षेत्रफल ५८,८८० वर्ग किमी है। इस झील का ३४,००८ वर्ग किमी भाग कनाडा में पड़ता है। ह्यूरन झील का सबसे गहरा भाग २२७ मी. है। सुपीरियर एवं मिचिगन झीलों से पानी ह्यूरन झील में आता है तथा सैंट क्लेयर नदी, सेंट क्लेयर झील एवं डिट्रायट नदी में से होकर इसका पानी ईरी झील में चला जाता है। ह्यूरन झील में अप्रैल से लेकर दिसंबर तक जलयान चला करते हैं। ईरी, सुपीरियर एवं मिचिगन झीलों के बंदरगाहों से व्यापार होता है। व्यापार की मुख्य वस्तुएँ लौहखनिज, अनाज, चूनापत्थर एवं कोयला हैं। राकपोर्ट एवं रोजर्स सिटी पश्चिमी तट पर मुख्य बंदरगाह हैं जहाँ बड़े-बड़े जलयान चले आते हैं। इसका पानी बहुत स्वच्छ है और अनेक प्रकार की मछलियाँ इस पानी में पाई जाती हैं। झील के उत्तरी भाग में कुछ छोटे छोटे द्वीप भी हैं।

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता