२००८ ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस प्रतियोगिता - महिला एकल

2008 ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस प्रतियोगिता
विजेता : रूस का ध्वज मारिया शरापोवा
उप-विजेता : सर्बिया का ध्वज अना इवानोविच
फाइनल स्कोर : 7-5, 6-3
Events
एकल पुरुष महिला
युगल पुरुष महिला

मारिया शारापोवा ने सर्बिया की एना इवानोविच को सीधे सेटों में हरा कर महिला एकल का ऑस्ट्रेलियन ओपन ख़िताब अपने नाम कर लिया। मेलबोर्न में हुए फ़ाइनल मुकाबले में शारापोवा ने इवानोविच को 7-5, 6-3 से हराया।

ये शारापोवा का पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन ख़िताब है। इससे पहले वो 2004 में विंबल्डन और 2006 में अमेरिकी ओपन अपने नाम कर चुकी हैं। ये शारापोवा का तीसरा ग्रेंड स्लैम खिताब है। शारापोवा पिछले साल फाइनल में सेरेना विलियम्स से हार गई थीं।

पहले सेट में इवानोविच 5-4 से आगे चल रही थीं तभी रूस की इस पांचवी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने अपनी बेहतरीन सर्विसों से मैच का रुख अपनी तरफ़ मोड़ लिया। इस दौरान इवानोविच ने कुछ ग़लतियां भी कीं जिसका फायदा शारापोवा ने उठाया। इसके बाद तो शारापोवा मैच पर हावी होती चली गईं और उन्होंने चौथी वरीयता प्राप्त एना इवानोविच को कोई मौका नहीं दिया और पहला सेट 7-5 से जीत लिया।

दूसरे सेट में इवानोविच शुरू से ही दबाव में नज़र आई। शुरुआत में उन्होंने कुछ सर्विसें गलत भी कीं लेकिन बाद में इन पर काबू पा लिया। तब तक दूसरा सेट 3-3 से बराबर चल रहा था लेकिन इसके बाद शारापोवा ने इवानोविच की सर्विस पर कुछ बेहतरीन फोरहैंड दिखाए 4-3 की लीड ले ली। इसके बाद शारापोवा ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और ख़िताब अपने नाम कर लिया।

दोनों के बीच ये मुकाबला डेढ़ घंटे चला। मैच जीतने के बाद शारापोवा कोर्ट पर ही रो पड़ीं और इसके बाद उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठे अपने पिता यूरी से जाकर बधाई ली।

ड्रॉ

फाइनल

 क्वार्टर फाइनलसेमी फाइनलफाइनल
                    
  1   जस्टिन हेनिन40 
5   मारिया शरापोवा66 
  5   मारिया शरापोवा66 
  3   येलेना यानकोविच31 
3   येलेना यानकोविच66
  7   सेरेना विलियम्स34 
   5   मारिया शरापोवा76
  4   अना इवानोविच53
  8   वीनस विलियम्स634 
4   अना इवानोविच776 
  4   अना इवानोविच066
  9   डेनियला हंटुकोवा634 
9   डेनियला हंटुकोवा66
  29   एग्निएज़का रैडवाँसका22 
🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले