.भारत

भारत के लिए इंटरनेट देश कोड शीर्ष-स्तरीय डोमेन

.in (वर्तमान में .भारत भी) भारत का इण्टरनेट का शीर्ष-स्तर डोमेन (सी॰सी॰टी॰ऍल॰डी॰) देश कोड है। डोमेन का संचालन आईएनरजिस्ट्री द्वारा नेशनल इंटरनेट एक्साचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) के प्राधिकरण के अन्तर्गत होता है। आइएनरजिस्ट्री को भारत सरकार द्वारा नियत किया गया।

वर्ष 2005 तक, .in डोमेन की उदारीकृत नीति के अन्तर्गत, .in के द्वितीय स्तर के असीमित पंजीकरण किये जा सकते हैं। पहले से निर्धारित एवं उपलब्ध क्षेत्रों में भी असीमित पंजीकरण अनुमत हैं:

  • .in (सभी के लिए उपलब्ध; भारत में व्यक्तिगत, कम्पनियों द्वारा और संगठनों द्वारा काम में लिया जाता है। )
  • .co.in (मूल रूप से बैंको, पंजीकृत कम्पनियों और पंजीकृत व्यापार सामग्री के लिए)
  • .firm.in (मूल रूप से दुकानों, भागीदारी, सम्पर्क कार्यालयों, एकल स्वामित्व)
  • .net.in (मूल रूप से अन्तर्जाल सेवा प्रदाता के लिए)
  • .org.in (मूल रूप से लाभ-निरपेक्ष संस्थानों के लिए)
  • .gen.in (मुख्य रूप से सामान्य/विविध कार्यों के लिए)
  • .ind.in (व्यक्तिगत)

छः क्षेत्र को भारत में अर्हता प्राप्त संस्थानों के लिए आरक्षित रखा गया है:

  • .ac.in (अकादमिक संस्थान)
  • .edu.in (शैक्षिक संस्थान)
  • .res.in (भारतीय शोध संस्थान)
  • .ernet.in (पुराना, शिक्षण और शोध संस्थानों दोनों के लिए)
  • .gov.in (भारतीय सरकार)
  • .mil.in (भारतीय सेना)

पंजीकरण में छूट देने से पहले भारत में 1992 से 2004 तक केवल 7000 नामों का ही .in डोमेन के साथ पंजीयन हुआ।मार्च 2010 के आँकड़ों के अनुसार, यह संख्या 6,10,000 डोमेन नामों से भी ऊपर पहुँच चुका था। जिनमें से 60% नाम भारत से थे बाकी डोमेन देश के बाहर से थे।[1] अक्टूबर 2011 के आँकड़ों के अनुसार यह संख्या दस लाख से भी ऊपर पहुँच चुकी थी।[2] यह डोमेन लघु-डोमेन के लिए लोकप्रिय है।

डोमेन .nic.in राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केन्द्रों के लिए आरक्षित है लेकिन वास्तविकता में अधिकतर भारतीय अभिकरणों के डोमेन का अन्त .nic.in पर होता है।

अन्तरराष्ट्रीयकृत डोमेन नाम और देश कोड

भारत अन्तरराष्ट्रीयकृत डोमेन नाम आरम्भ करने की योजना बना रहा है। जो भारत की सभी 22 स्थानीय भाषाओं में हों। ये अन्तरराष्ट्रीयकृत डोमेन नाम भारत के सात नये शीर्ष डोमेनों के साथ प्रयुक्त किये जा सकेंगे।

ये शीर्ष डोमेन निम्नलिखित हैं:

मूल देवनागरी कड़ियाँ

भारत
कम्पनी.भारत
विद्या.भारत
सरकार.भारत
  • .இந்தியா (तमिल), 2015 से उपलब्ध।[4]

अन्य सभी अभी तक उपलब्ध नहीं हैं (नवम्बर 2015 केअनुसार):

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता