2017 हरियाणा दंगे

2017 में गुरमीत राम रहीम सिंह को यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराये जाने के बाद हरियाणा के पंचकुला में हिंसा शुरू हुई और बाद में उत्तरी भारत के अन्य राज्यों में फैलने लगी, जिसमें हरियाणा, पंजाब और राजधानी नई दिल्ली शामिल है। इस उपद्रव के कारण कम से कम 31 लोग मारे गए और 300 से अधिक लोग घायल हुए। प्रदेश सरकार निष्क्रिय साबित हुुई।

2017 हरियाणा दंगे
तिथी25-26 अगस्त 2017
जगहहरियाणा, भारत
विधिउपद्रव
स्थितिअब नहीं हो रहे
आहत
मौत36+
हताहत300+
गिरफ्तारी3 (दिल्ली)
524 (हरियाणा)
नजरबंद1000

घटना

25 अगस्त 2017 को दोपहर 3 बजे के आसपास सीबीआई की जांच एजेंसी ने डेरा सच्चा सौदा के दो महिला अनुयायियों के 2002 में हुए यौन उत्पीड़न मामले में अपना फैसला सुनाया। इस फैसले में गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराया गया। उसे 28 अगस्त 2017 को सजा सुनाया जाएगा। उसे कम से कम सात साल की सजा हो सकती है। इसके बाद सिंह को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया। सिंह ने फैसले से पहले अपने अनुयायियों को शांत रहने का अनुरोध किया था।

23 अगस्त 2017 से ही हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के क्षेत्रों में सुरक्षा का इंतजाम किया गया था, क्योंकि सिंह के दो लाख समर्थकों ने फैसले से पहले ही पंचकुला में अपना डेरा बना लिया था।[1] सुरक्षा के लिए 97 सीआरपीएफ कंपनियों के साथ साथ 16 रैपिड एक्शन फोर्स; 37 सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी); 12 भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और 21 सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को रखा गया था। इसके अलावा 10 अन्य कंपनियों को अलग से रखा था।[2]

हिंसा

फैसले की खबर मिलते ही सिंह के समर्थकों ने हिंसा शुरू कर दी। रेलवे में काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उन लोगों ने दो रेल स्टेशन में आग लगाई और रेवा एक्सप्रेस के खाली पड़े दो कोच में भी आग लगा दी थी, जो दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन में था। इन लोगों ने डागरु रेलवे स्टेशन में भी आग लगाने की कोशिश की थी। इन लोगों ने एनडीटीवी के प्रसारण करने वाले वैन और उसके इंजीनियर पर भी हमला कर दिया। सिरसा में इंडिया टुडे में काम करने वाले कैमरामैन और अन्य लोगों पर भी हमला किया गया था। उसी दिन पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने गुरमीत राम रहीम सिंह की संपत्ति जब्त करके हिंसा के नुकसान की भरपाई करने का फैसला किया।[3]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता