आरागोन

आरागोन
Aragón
मानचित्र जिसमें आरागोन Aragón हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी :सारागोसा
क्षेत्रफल :४७,७१९ किमी²
जनसंख्या(२००६):
 • घनत्व :
१२,७७,४७१
 २७/किमी²
उपविभागों के नाम:प्रान्त
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ):आरागोनी, स्पेनी


आरागोन (स्पेनी व आरागोनी: Aragón) स्पेन के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित एक स्वायत्त समुदाय है। स्वायत्त समुदाय स्पेन का सबसे उच्च-स्तरीय प्रशासनिक विभाग होता है और लगभग भारत के राज्यों के बराबर होता है। इसमें तीन प्रान्त सम्मिलित हैं: (उत्तर से दक्षिण) उएस्का, सारागोसा और तेरुएल। इसकी राजधानी सारागोसा (Zaragoza) है।[1]

विवरण

आरागोन के उत्तरी प्रान्त, उएस्का, की सीमाएँ फ़्रान्स से लगती हैं और यह प्रान्त पीरीनी पर्वतों के मध्य भाग में स्थित है। आरागोन के भूमि बहुत विविध है। स्थाई हिमानियों (ग्लेशियरों) से लेकर हरित वादियाँ, घास के मैदान और बाग़, इत्यादि सभी इस क्षेत्र में मिलते हैं। इनके अतिरिक्त इसके मध्य निचले हिस्से में शुष्क स्तेपी जैसा इलाक़ा भी विस्तृत है। पीरीनी शृंखला का सबसे ऊँचा पहाड़, आनेतो, भी इसी प्रदेश में स्थित है। स्पेन की सबसे अधिक जलमात्रा वाली नदी, एब्रो नदी, भी आरागोन के सारागोसा प्रान्त से पूर्व-पश्चिम दिशा में गुज़रती है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता