ईश्वरी प्रसाद गुप्ता

ईश्वरी प्रसाद गुप्ता (जन्म : 5 फ़रवरी 1931, आरा, बिहार) 1958 बैच के अवकाशप्राप्त प्रशासनिक अधिकारी[1] है जो भारत सरकार के गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव,त्रिपुरा के मुख्य सचिव एवं अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल पद पर रह चुके हैं।

ईश्वरी प्रसाद गुप्ता

ईश्वरी प्रसाद गुप्ता

आई०पी०गुप्ता I.A.S.


अंडमान निकोबार द्वीप समूह के सातवें उपराज्यपाल
कार्यकाल
23 दिसम्बर 1996 – 25 मई 2001
पूर्व अधिकारीवक्कम पुरुषोत्तमन
उत्तराधिकारीनागेन्द्रनाथ झा

जन्म5 फ़रवरी 1931
आरा, बिहार
जीवन संगीसुशीला गुप्ता
संतानप्रमोद कुमार गुप्ता एवं विनोद कुमार गुप्ता (पुत्र)
पुष्पा वर्मा एवं पूनम वर्मा (पुत्री)
पेशाअवकाशप्राप्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी
धर्महिन्दू

सरल एवं ईमानदार अधिकारियों में से एक गुप्ता जी समय-समय पर प्रशासनिक विषयों पर अपनी बेवाक राय समाचार पत्रों में पद पर रहते हुए भी व्यक्त करते रहे हैं। इस समय वे सपत्नीक अपने छोटे पुत्र विनोदकुमार गुप्ता के परिवार के साथ गुलमोहर इंक्लेव नई दिल्ली के एक साधारण से डी०डी०ए० फ्लैट[1] में रह रहे हैं।

संक्षिप्त जीवनी

ईश्वरी प्रसाद गुप्ता का जन्म आरा, बिहार में ५ फ़रवरी १९३१ को बिश्वनाथ गुप्ता और जानकी देवी के यहाँ हुआ था। बचपन से ही मेधावी छात्र होने के नाते प्रारम्भिक विद्यालय से लेकर महाविद्यालय तक की समस्त परीक्षायें आद्योपान्त प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करते हुए मात्र बीस वर्ष की आयु में सन् १९५१ में पटना साइंस काॅलेज (वर्तमान पटना विश्वविद्यालय) से सर्वोच्च अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए गणित में एम०एससी० की स्नातकोत्तर उपाधि ग्रहण कर ली थी।

यही नहीं, उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा से अवकाश ग्रहण करने के पश्चात दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएल०बी० भी किया। अपने सम्पूर्ण जीवन में स्वामी विवेकानन्द के कर्मयोग को उन्होंने ऐसा आत्मसात किया कि व्यर्थ की यशलिप्सा की ओर उनका कभी ध्यान ही नहीं गया।

प्रशासनिक भूमिका

गुप्ता जी ने सन् १९५८ में मणिपुर-त्रिपुरा कैडर से आई०ए०एस० किया और १९६९ तक अरुणाचल प्रदेश में डिप्टी कमिश्नर व सेक्रेटरी जैसे पदों पर कार्य किया। सन् १९६९ में उन्हें त्रिपुरा का मुख्य सचिव बनाया गया। बीच-बीच में कुछ समय के लिये भारत की केन्द्र सरकार में प्रतिनियुक्तियों को छोडकर उनका र्अधिकांश कार्यकाल पूर्वोत्तर राज्यों की प्रशासनिक सेवा में ही बीता।

पूर्वोत्तर राज्यों में दायित्व

  • १९७५-१९७६: मणिपुर के हिल कमिश्नर,
  • १९७६-१९८१: अरुणाचल प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी,
  • १९८४-१९८५: त्रिपुरा सरकार में मुख्य सचिव,
  • १९८८-१९९०: त्रिपुरा के मुख्य सचिव पद पर फिर तैनात,

गृह मन्त्रालय में प्रशासकीय पद

नौकरशाह की भूमिका

  • २८ नबम्बर १९९० से ३० जून १९९१ तक असम राज्य में राज्यपाल के सलाहकार

नौकरशाही के अन्तिम पायदान पर

३३ वर्षों तक विभिन्न पदों पर रहने के बाद सन् १९९६ में उन्होंने २३ दिसम्बर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उप राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की और लगभग साढे चार वर्षों तक उप राज्यपाल के गरिमामय पद पर रहकर २५ मई २००१ को ससम्मान सेवामुक्त हुए।

देश में नहीं विदेश में सम्मान

अभी हाल ही में उन्हें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने २७ मार्च २०१२ को अपने देश की राजधानी ढाका बुलाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए शेख हसीना ने ईश्वरी प्रसाद गुप्ता सहित उन तमाम अन्य सम्मानित हस्तियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में सहयोग दिया।[2][3].

प्रकाशित लेख

वैसे तो उन्होंने समय-समय पर प्रशासनिक विषयों पर अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किये जो कहीं न कहीं प्रकाशित होते रहे किन्तु स्वभाव से संकोची वृत्ति के कारण उन्होंने उन्हें कभी विधिवत सहेज कर नहीं रक्खा फिर भी जो कुछ उनके बच्चों ने बचाकर रख लिया उसके अनुसार उनके कुछ प्रकाशित अंग्रेजी के लेख इस प्रकार हैं:

  • Article 371A: Implications[4]
  • Humane Touch[5]
  • TNV Accord - an assessment[6]
  • Evaluaion of N-E States[7]
  • Repatriating the Chakmas[8]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

सरकारी कार्यालय
पूर्वाधिकारी
वक्कम पुरुषोत्तमन
अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल
1996–2001
उत्तराधिकारी
नागेन्द्रनाथ झा
🔥 Top keywords: सट्टासुनील छेत्रीक्लियोपाट्रा ७मुखपृष्ठविशेष:खोजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशपृथ्वीराज चौहानभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीस्वाति मालीवालभारतीय आम चुनाव, 2019ब्लू (2009 फ़िल्म)भारतीय आम चुनाव, 2024नरेन्द्र मोदीभारत का संविधानलोक सभारासायनिक तत्वों की सूचीहिन्दी की गिनतीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीकबीरभीमराव आम्बेडकरहिन्दीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतमिस्रमहात्मा गांधीबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रखाटूश्यामजीमिया खलीफ़ाभारत का प्रधानमन्त्रीमाधवराव सिंधियासंज्ञा और उसके भेदराहुल गांधीप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीतुलसीदासश्रीमद्भगवद्गीताभारतीय जनता पार्टीबिहार के जिले