एझोऊ

एझोऊ (चीनी: 鄂州, अंग्रेज़ी: Ezhou) चीन के हूबेई प्रान्त में स्थित एक विभाग-स्तर का शहर है। यह यांग्त्से नदी के दक्षिणी किनारे पर वूहान शहर से पूर्व में स्थित है।[1] सन् २०१० की जनगणना में यहाँ १०,४८,६७२ लोग रहते थे जिनमें से ६,०३,४१२ शहरी इलाक़ों में और बाक़ी ग्रामीण क्षेत्रों में रहते थे। एझोऊ एक ऐतिहासिक शहर है और इसका नाम हान राजवंश के काल में रखा गया। यह प्राचीन झोऊ राजवंश के अधीन एक 'ए' नामक राज्य हुआ करता था इसलिए इसका नाम 'ए' और 'झोऊ' जोड़कर 'एझोऊ' पड़ा। तीन राजशाहियों के दौर में सुन चुआन ने इसे वू राज्य की राजधानी भी बनाया। चीन में बौद्ध धर्म की 'पवित्र भूमि शाखा' (净土宗, Pure Land Buddhism) के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण स्थान था।

एझोऊ शहर के बीच में यान्गलान झील

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता