हूबेई

हेबेई प्रान्त इस प्रान्त से सम्बंधित नहीं है और अगर आप उसपर जानकारी ढूंढ रहें हैं तो कृपया हेबेई का लेख देखिये

हूबेई (湖北, Hubei) जनवादी गणराज्य चीन के मध्य भाग में स्थित एक प्रांत है। हूबेई का अर्थ 'झील से उत्तर' होता है, जो इस प्रांत की दोंगतिंग झील से उत्तर की स्थिति पर पड़ा है। हुबेई की राजधानी वूहान (武汉, Wuhan) शहर है। चीनी इतिहास के चिन राजवंश काल में हुबेई के पूर्वी भाग में 'अ' () नामक प्रान्त होता था जिस वजह से हुबेई को चीनी भावचित्रों में संक्षिप्त रूप से '鄂' (अ, È) लिखा जाता है। यहाँ प्राचीनकाल में शक्तिशाली चू राज्य भी स्थित था इसलिए इसे लोक-संस्कृति में 'चू' (楚, Chu) भी बोला जाता है। हूबेई का क्षेत्रफल १,८५,९०० वर्ग किमी है, यानि भारत के कर्नाटक राज्य से ज़रा कम। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ५,७२,३७,७४० थी, यानि भारत के गुजरात राज्य से ज़रा कम।

हूबेई
Hubei Province
湖北省
प्रान्त
नाम transcription(s)
 • चीनी भाषा湖北省 (हूबेई शंग)
शिलिंग तंगघाटी
शिलिंग तंगघाटी
हूबेई is located in पृथ्वी
हूबेई
हूबेई
चीन में हूबेई प्रान्त
निर्देशांक: 31°12′N 112°18′E / 31.2°N 112.3°E / 31.2; 112.3 112°18′E / 31.2°N 112.3°E / 31.2; 112.3
राजधानी व सबसे बड़ा शहरवूहान
विभाग13 प्रीफ़ेक्चर, 102 ज़िले, 1235 नगरपालिकाएँ
क्षेत्र185900 किमी2 (71,800 वर्गमील)
अधिकतम उच्चता3105 मी (10,187 फीट)
जनसंख्या (2015)
 • कुल5,85,00,000
 • घनत्व310 किमी2 (820 वर्गमील)
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोडCN-HB
वेबसाइटHubei.gov.cn
(चीनी भाषा में)

इस प्रान्त के पश्चिमी इलाक़े के वुदांग पहाड़ों (武当山, Wudang Shan, वुदांग शान) में बहुत से ऐतिहासिक ताओधर्मी मठ हैं, जिनमें से कुछ में कंग-फ़ू जैसी युद्ध कलाएँ सिखाई जाती थीं। हूबेई का मौसम अच्छा माना जाता है: न ज़्यादा गर्म और न अधिक सर्द। सर्दियों में बर्फ़ कभी-कभार ही पड़ती है। प्रान्त में हान चीनी लोग बहुसंख्य हैं, हालांकि दक्षिण-पश्चिमी भाग में मियाओ लोगों की ह्मोंग जाति और तुजिया लोगों के समुदाय रहते हैं।[1]

हूबेई के कुछ नज़ारे

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

🔥 Top keywords: जय श्री रामराम नवमीश्रीरामरक्षास्तोत्रम्रामक्लियोपाट्रा ७राम मंदिर, अयोध्याहनुमान चालीसानवदुर्गाअमर सिंह चमकीलामुखपृष्ठहिन्दीभीमराव आम्बेडकरविशेष:खोजबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय आम चुनाव, 2024इंडियन प्रीमियर लीगसिद्धिदात्रीमिया खलीफ़ाखाटूश्यामजीभारत का संविधानजय सिया रामसुनील नारायणलोक सभाहनुमान जयंतीनरेन्द्र मोदीलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीभारत के प्रधान मंत्रियों की सूचीगायत्री मन्त्ररामायणअशोकप्रेमानंद महाराजभारतीय आम चुनाव, 2019हिन्दी की गिनतीसट्टारामायण आरतीदिल्ली कैपिटल्सभारतश्रीमद्भगवद्गीता